तेंदुए की खाल और नाखून के साथ 5 को पकड़ा, एक आरोपी देवास जिले का खुद को बता रहा बागली विधायक का भांजा

Dewas jangli janwar

देवास, अग्निपथ। इंदौर क्राइम ब्रांच ने तेंदुए की खाल और नाखून के साथ पांच आरोपियों का गिरफ्तार किया है। इनमें से एक जिले के बागली क्षेत्र का रहने वाला है। आरोपी खुद को विधायक का भांजा बता रहा है। हालांकि विधायक ने उससे रिश्ता होने से इंकार किया है।

गत दिनों पुलिस ने चंपालाल कन्नोजे, शाहरुख खान, अहमद रजा, यासिन अली और सलीम खान को गिरफ्तार कर उनके पास से जंगली जानवर की खाल और नाखून बरामद किए थे। इंदौर पुलिस अब आरोपियों को देवास जिले के उन गांव में भी ले जाएगी, जहां आरोपी जंगली जानवरों का शिकार कर उनकी खाल और नाखून के लिए उन्हें मार दिया करते थे।

वहीं पुलिस इस बात की भी तफ्तीश कर रही है, कि आरोपियों द्वारा इससे पहले कितने जंगली जानवरों का शिकार कर उन्हें बेचा गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपियों द्वारा पहले भी कई जानवरो का शिकार कर चुके है और उनकी खाल व नाख़ून महंगे दाम में बेचते हैं।

पूरा गांव अंकल बुलाता है, हर कोई रिश्तेदार नहीं

पुलिस गिरफ्त में आए पाँच आरोपियों में से एक चंपालाल कन्नौजे देवास जिले के बागली का रहने वाला है। वो अपने आप को बागली विधायक पहाड़सिंह कन्नौजे का भांजा बता रहा है। इस बारे में पहाड़ सिंह ने मीडिया को बताया कि पूरा गांव उन्हें अंकल कहकर बुलाता है। इससे सभी उनके रिश्तेदार नहीं हो जाते। गांव में कई कनौजिया परिवार रहते हैं। सभी उनके रिश्तेदार नहीं हो सकते।

Next Post

ममता बनर्जी से मिलने जा रहे सुब्रमण्यन स्वामी, पाला बदलने के भी लग रहे हैं कयास

Wed Nov 24 , 2021
नई दिल्ली। भाजपा से लंबे वक्त से नाराज चल रहे राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यन स्वामी बुधवार को बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से मुलाकात करने वाले हैं। अपनी बेबाकी के लिए चर्चित स्वामी की इस मुलाकात की खबर के बाद से तमाम कयास लगाए जा रहे हैं। वह ममता बनर्जी के […]