राज्य स्तरीय करातेे प्रतियोगिता में देवास को 11 स्वर्ण सहित 30 पदक

देवास, अग्निपथ। इंदौर में हुई राज्यस्तरीय कराते प्रतियोगिता में देवास जिले के खिलाडिय़ों का दबदबा रहा। स्पर्धा में शामिल जिले के 30 खिलाडिय़ों ने 11 स्वर्ण सहित कुल 30 पदक जीते हैं।

इंदौर जिला करातेे एसोसिएशन एवं मध्य प्रदेश कराते एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में रतन कप राज्य स्तरीय प्रतियोगिता एक्रोपोलिस कॉलेज इंदौर में हुई। प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के 23 जिलों में से 400 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। इसमें देवास जिले के 30 खिलाडिय़ों ने अपने-अपने वजन वर्ग में 11 स्वर्ण पदक, 11 रजत पदक एवं 8 कांस्य पदक प्राप्त किए।

खिलाडिय़ों की इस राज्य स्तरीय उपलब्धि के लिए संस्था के अध्यक्ष राजेश यादव, महेश यादव, पत्रकार नरेंद्र सिंहबेस, श्वेता जसवानी, पवन परिहार एवं कराटे कोच आतिश माली, राजीव चौहान, दीपक बामनिया उपस्थित थे। सभी ने खिलाडिय़ों को अग्रिम प्रतियोगिता हेतु बधाई दी। इस प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी आगामी प्रतियोगिता हेतु राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुए हैं जो कि देवास में आयोजित की जा रही है।

इन्होंने जमाया रुतबा

स्वर्ण पदक: अंशुल कुंभकार, तनीषा कुंभकार, नेहा यादव, ऋषभ यादव, कृष्णा यादव, कृतिका सेन, कृति बेस, प्रेरणा राय, जयंतराज सिंह मथानिया, कोमल वाओगे, केशव नाथ ने अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक पदक हासिल किया।

रजत पदक: आरती पटेल, भूमि पटेल, देवराज सिंह ठाकुर, अनमोल राठौड़, कृपा व्यास, जया शर्मा, आस्था मथानिया, दीपिका शर्मा, खुशी गहलोत, यशस्वी सेन, अब्दुल्ला दानिश ने अपने अपने भार वर्ग में रजत पदक हासिल किए।

कांस्य पदक: हेंसी जेसवानी, सलोनी परतानी, राजदीप चौहान, हर्षिता चौहान, अक्षत सोलंकी, निखिल सूर्यवंशी, विवेक राव, चहिती सिसौदिया ने अपने भार वर्ग में कांस्य पदक जीता।

Next Post

खाद के लिए सुबह से शाम तक लंबी कतार, किसान हुए परेशान

Wed Nov 24 , 2021
विधायक ने मंडी स्थित वितरण केंद्र पहुंचकर व्यवस्था संभाली तराना, अग्निपथ। इन दिनों प्रदेश भर में खाद की मारामारी चल रही है। यही नजारा आज तराना तराना में भी देखने को मिला जहां खाद प्राप्त करने के लिए कृषि मंडी परिसर में स्थित सोसायटी पर सुबह 6 बजे से ही […]
Tarana Khaad ki line 24112021