घर के बाहर खड़े युवक पर 7 लोगों ने मिलकर किया हमला

देवास, अग्निपथ। उज्जैन रोड स्थित इटावा में घर के बाहर खड़े एक युवक पर शनिवार रात्रि को 7 लोगों ने मिलकर चाकुओं से हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने दो फायर भी किए।

पुलिस के अनुसार इटावा में रहने वाले योगेश पिता रामप्रसाद गोमार पर रात करीब 9.15 बजे पुरानी रंजिश के चलते कुछ आरोपियों ने चाकुओं से हमला कर दिया। हमले मेें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। घायल योगेश ने बताया कि वह इटावा में श्री राम मंदिर के पास घर के बाहर खड़ा था, तभी 7 लोग चाकू, दो पिस्टल लेकर आए और मारपीट कर चाकुओं से हमला कर दिया।

आरोपियों ने घटना के दौरान दो फायर भी किए। घायल ने बताया कि इटावा के रहने वाले फारुख, गोलू, आकाश, गोलू उर्फ लंगड़ा, सलमान उर्फ मोगा, गब्बर तोतला, नाना उर्फ बागरी, राजा, मोनू, गणेश सहित अन्य ने मिलकर हमला किया है। आरोपी मुझसे जबरन सट्टा लिखवाने चाहते थे। मना कर दिया तो सबने मिलकर हमला कर दिया। घायल योगेश के अनुसार सभी आरोपी गाडिय़ां चोरी करने काम भी करते हैं।

घटना की जानकारी लगते मौके पर सिविल लाइन थाना प्रभारी संजय सिंह पहुंचे व घटना की जानकारी ली। घायल के साथ मौजूद लोगों ने बताया कि रात्रि 9.45 पर चार आरोपी पुन: जिला अस्पताल में योगेश को मारने के लिए आए थे। मौके पर उपस्थित दो पुलिस जवानों ने जिला अस्पताल में चारों आरोपियों को हिरासत में लिया। इनके पास पिस्तौल व दो चाकू भी बरामद किए।

Next Post

प्रशासन चुनाव में व्यस्त, जनता त्रस्त

Sun Dec 19 , 2021
जनता की समस्याओं पर नहीं ध्यान रुनिजा(बडऩगर),अग्निपथ। गांव की सरकार पंचायत चुनाव को लेकर वर्तमान में शासन प्रशासन चुनाव व्यवस्था में में व्यस्त है और इधर जनता त्रस्त है। वैसे तो रुनिजा में नालियों की समस्या हमेशा बनी रहती है। चाहे जनता द्वारा चुने हुए पंच, सरपंच हो या प्रशासक […]