निगम कर्मचारियों को सिखाए आपदा में बचाव के गुर

NDRF Training ujjain

50 सदस्यों के ग्रुप को एनडीआरएफ की टीम कर रही प्रशिक्षित

उज्जैन, अग्निपथ। नगर निगम के 42 सफाई कर्मचारी, 6 आईईसी सदस्य, स्मार्ट सिटी कंपनी के 2 यानि नगर निगम से प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े 50 कर्मचारियों को आपदा के समय लोगों को राहत पहुंचाने के गुर सिखाए जा रहे है। उज्जैन नगर निगम देश का पहला ऐसा निकाय है जिसे राष्ट्रीय आपदा राहत बल(एनडीआरएफ) की टीम द्वारा प्रशिक्षित किया जा रहा है।

सोमवार से आरंभ हुआ प्रशिक्षण सत्र 15 जनवरी तक जारी रहेगा। प्रशिक्षण के दौरान नगर निगम कर्मचारियों को दूसरे दिन भूकंप की स्थिति में ज्यादा से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर उनकी जान बचाने के गुर सिखाए गए। भूकंप की स्थिति में कैसे प्राथमिक उपचार दिया जाए, हड्डियां फ्रेक्चर हो जाने की स्थिति में कैसे खपच्चियां बांधी जाए, आपातकालीन स्ट्रेचर बनाने जैसे उपाय निगम कर्मचारियों को सिखाए गए।

एनडीआरएफ के टीम कमांडर राजेश कुमार मीणा ने बताया कि उनकी सहयोगी टीम के 11 सदस्य निगम कर्मचारियों को भूकंप, आगजनी, बाढ़ जैसी आपदाओं के वक्त लोगों की जान बचाने के उपाय सिखा रही है। निगम कर्मचारियों को जरूरत के वक्त रस्सियों से अलग-अलग तरह गांठ बांधना भी सिखाया गया।

Next Post

कोरोना के कारण श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या सीमित करने की तैयारी

Tue Jan 11 , 2022
नंदीहाल और गर्भगृह पर लगा प्रतिबंध आगे बढ़ाया, आईटी शाखा सॉफ्टवेयर अपडेशन में लगी उज्जैन, अग्निपथ। शहर में लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीजों के कारण श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रशासन अब श्रद्धालुओं की संख्या सीमित करने की योजना पर कार्य कर रहा है। शीघ्र ही इस पर अमल किया जा कर […]
mahakal darshan shringar shivling