बूथ अध्यक्षों का अच्छा काम, अब महिला सदस्यों की भी नियुक्ति करें

दुष्कर्म पीडि़ता का सवाल- क्या भाजपा कांग्रेस विधायक के दुष्कर्मी पुत्र को बचा रही है

नागदा, अग्निपथ। बूथ विस्तारक समिति की बैठक लेने पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त सीख दी कि अब चुनाव जीतना पार्टी का मकसद नहीं। प्रत्येक बूथ पर 51 प्रतिशत वोट कैसे आएंगे। इस पर काम करने की जरुरत है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- हमारे प्रबुद्धजन, बड़े आदमी जो भाजपा से नहीं जुड़े या उनका समाज में बहुत बड़ा स्थान है, जिनके कारण हमारे वोट प्रभावित हो सकते हैं।

उन लोगों से संपर्क कर भाजपा से जोडऩा हमारा काम है। पन्ना प्रमुख, पन्ना समितियां कैसे लोगों से संपर्क कर उन्हें भारतीय जनता पार्टी से जोड़ेंगे। इस पर हमें फोकस करने की जरुरत है। इससे पहले शर्मा का नागदा में भाजपा ने स्वागत किया।

नागदा रहने के दौरान प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने पूर्व विधायक जितेंद्र के निवास पर पहुंचकर बेटे विशाल व बेटी प्रभा को शादी की शुभकामनाएं प्रेषित की। इस दौरान रेडक्रॉस के लिए दो लाख रुपए का चेक उनके हाथों से एसडीएम आशुतोष गोस्वामी को प्रदान किया गया। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक दिलीपसिंह शेखावत के भाई श्यामसिंह शेखावत की पत्नी स्व.सुनीता शेखावत को श्रद्धांजलि देने बिरलाग्राम स्थित निवास पर पहुंचे।

बैठक में सांसद अनिल फिरोजिया, भाजपा प्रदेशउपाध्यक्ष व पूर्व सांसद डॉ. चिंतामणि मालवीय, भाजपा जिलाध्यक्ष बहादुरसिंह बोरमुंडला, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष अनिल जैन कालुहेड़ा, पूर्व विधायक लालसिंह राणावत, असंगठित कामगार बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सुल्तानसिंह शेखावत, जिला महामंत्री कहारसिंह पंवार, धर्मेेश जायसवाल, खाचरौद ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अजय पंवार, नागदा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दिनेश जाट, नगर मंडल अध्यक्ष सीएम अतुल, मंडल विस्तारक भौमसिंह, महामंत्री धर्मेंद्र पाटीदार भी प्रमुख रूप से मौजूद थे।

मीडिया से कहा- शराब सामाजिक बुराई, लेकिन इसे आप कानून से अलग नहीं कर सकते

प्रदेश में सरकार की घर-घर शराब बेचने की नीति, पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती द्वारा शराब बंदी को लेकर मसौदा तैयार करने व सांसद प्रज्ञा ठाकुर द्वारा शराब को औषधी बताने के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा-नर्मदा परिक्रमा के दौरान हमारी सरकार ने निर्णय लिया कि अब नर्मदा किनारे 5 किमी के दायरे में कोई भी शराब दुकान संचालित नहीं की जाएगी।

भले सरकार को इससे नुकसान हो। शराब एक सामाजिक बुराई है। इसे आप कानून से अलग नहीं कर सकतें। इसलिए शराब बंदी के लिए जागरुकता अभियान चलाने की जरुरत है। सरकार घर-घर शराब नहीं पहुंचा रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- ऐसे लोग जो स्वरोजगार बनकर लोगों को रोजगार देने वालों को सरकार सम्मान दे रही है।

दुष्कर्म पीडि़ता का सरकार से सवाल- क्या आपकी सरकार कांग्रेस विधायक के दुष्कर्मी पुत्र को बचा रही है

इधर बडऩगर के कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के पुत्र करण मोरवाल पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर केस दर्ज करवाने वाली पीडि़ता भी प्रदेश अध्यक्ष से मिली। पीडि़ता ने कहा कि आरोपी की जमानत खारिज होने के बावजूद पुलिस से गिरफ्तार नहीं कर रही है। जिस पर प्रदेश अध्यक्ष ने पीडि़ता से दो टूक कहा- हम दिखवाते हैं। मीडिया से चर्चा में पीडि़ता ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मुझे बार-बार आवेदन देना पड़ रहा है।

कोर्ट से आरोपी की जमानत निरस्त हो चुकी है। मैंने 17 जनवरी को इस संबंध में महिला थाने में आवेदन दिया है। मगर अब तक कुछ नहीं हुआ। तो क्या- कहीं न कहीं भाजपा की प्रदेश सरकार कांग्रेस विधायक के बेटे को बचा रही है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष से मेरा यही सवाल है कि आप इस बेटी का साथ क्यों नहीं दे रहे हो।

Next Post

मप्र में भाजपा का हर बूथ पर 51 प्रतिशत वोट हासिल करने का लक्ष्य, चल रहा बूथ विस्तारक अभियान

Thu Jan 27 , 2022
 प्रत्येक बूथ पर त्रिदेव को मिलेंगे संपदा कार्ड : विष्णुदत्त शर्मा बूथ अध्यक्ष,महामंत्री और बीएलए को भाजपा ने त्रिदेव का नाम दिया उज्जैन, अग्निपथ। मप्र में भाजपा को हर बूथ पर 51 प्रतिशत वोट मिले इसके लिए पूरे प्रदेश में बूथ विस्तारक अभियान चलाया जा रहा है। चुनाव से पहले […]