पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष के पुत्र संजीव अमीन को मिली गुजराती समाज की कमान

विकास परिषद ने बनाया बोर्ड, कमलेश सचिव और भरत उपाध्यक्ष चुने गए, 13 सदस्य 2024 में लड़ेंगे चुनाव

उज्जैन, अग्निपथ । श्री गुजराती समाज उज्जैन के अध्यक्ष संजीव अमीन चुने गए हैं। इनके पिता भानुभाई पटेल पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष रह चुके हैं। इनकी पत्नी प्रवीण पटेल भी उज्जैन से पार्षद रह चुकी है। गुजराती समाज के व्यवस्थापक कार्यकारिणी के दस पदों के लिए चुनाव 31 जनवरी को हुए थे।

इसमें विकास परिषद के छह सदस्य चुने गए थे। इसके साथ ही समाज की कार्यकारिणी में विकास परिषद के 15 सदस्य हो गए थे। इस वजह से बहुमत से विकास परिषद का बोर्ड बन गया।

गुजराती मित्र मंडल के चार प्रत्याशी जीते थे, चार सदस्य पहले से थे। कुल आठ सदस्यों होने की वजह से गुजराती मित्र मंडल को कार्यकारिणी सदस्यों के पदों से ही संतोष करना पड़ा। 13 सदस्यों का कार्यकाल 2024 में पूरा होगा, तब इन्हें चुनाव लडक़र फिर से कार्यकारिणी में आना होगा। जबकि दस सदस्य चार साल बाद चुनाव मैदान में आएंगे। संगठन के संजीव आचार्य ने बताया कि हर चार साल में एक सदस्य को चुनाव लडऩा होता है।

ये पदाधिकारी चुने गए

संस्था के कार्यकारिणी के चुनाव के पश्चात गुरूवार को चुनी हुई कार्यकारिणी की बैठक हुई। जिसमें सर्वानुमति से पदाधिकारी चुने गए। संजय आचार्य एवं नीरव शाह ने बताया कि बैठक में सर्वानुमति से अध्यक्ष के रूप में संजीव अमीन, उपाध्यक्ष भरत पंचाल, सचिव कमलेश पटेल, सहसचिव उमेश दवे, कोषाध्यक्ष रविंद्र जेठवा को चुना गया।

31 जनवरी को 1035 मतदाताओं ने किया था मतदान

31 जनवरी को 1342 मतदाताओं में से 1035 मतदाताओं ने मतदान किया था। 41 मत निरस्त हो गए थे, जबकि 994 वोट वैध पाए गए थे। 10 सदस्य कार्यकारिणी के सदस्य बने हैं। इनमें आशीष मेहता, जगदीश पुजारा, रमन पटेल, रविंद्र जेठवा, उमेश दवे, किरीट पंड्या, दिनेश शाह, मनीष खेरडिया, जिगर अध्यापक, जिग्नेश शाह जीते थे। जबकि 13 सदस्य पहले से थे। 23 सदस्यों ने पांच पदाधिकारियों का चयन किया है। इसमें विकास परिषद का बोर्ड बन गया।

Next Post

दो दिवसीय सीआरई कार्यक्रम में दिया गया प्रशिक्षण

Thu Feb 3 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। मनोविकास विशेष शिक्षा महाविद्याल उज्जैन द्वारा ऑनलाईन 2 एवं 3 फरवरी 2022 को आयोजित दो दिवसीय सीआरई कार्यक्रम का समापन हुआ, जिसका विषय था ष्इन्डीवियूएलाईज्ड एजुकेशन प्रोग्राम आईईपी सम्पन्न हुआ। भारतीय पुर्नवास परिषद नई दिल्ली द्वारा स्वीकृत था। दूसरे दिन के सत्र में चार रिसोर्स पर्सन श्रीमती कृपा […]