लड्डूओं से तौलकर किया दीक्षार्थी का बहुमान

Mahidpur Rithem kochar sannman 090222

महिदपुर, अग्निपथ। महिदपुर का गौरव कोचर परिवार की बिटिया 14 वर्षीय रिदम कोचर के निवास स्थान से सजग ग्रुप के द्वारा पुरुष महिला एवं बच्चों के विशेष ड्रेस कोड के साथ विशेष आकर्षक बैलगाड़ी छकड़ा पर दीक्षार्थी को बैठाकर नगर में शोभायात्रा निकाली गई।

यात्रा के दौरान दीक्षार्थी को लड्डूओं से तौला गया। इसके बाद जुलूस जैन धर्मशाला पहुंचा। जहां साध्वीमुक्तिदर्शनाश्रीजी आदि ठाणा की निश्रा में बहुमान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। सर्वप्रथम सजग ग्रुप के बच्चों एवं महिलाओं के साथ सदस्य चन्दनबाला चौपड़ा ने दीक्षार्थी के स्वागत में शानदार प्रस्तुति दी। तत्पश्चात दिव्यांशी कोचर ने मंगलाचरण एवं प्रियंका कोचर द्वारा अभिनंदन गीत प्रस्तुत किये गये।

तपागच्छ श्रीसंघ अध्यक्ष अंकुर भटेवरा, संदीप चौपड़ा एवं नीतू जैन ने दीक्षार्थी के बहुमान में अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में सजग ग्रुप के अध्यक्ष शैलेष कोचर ने दीक्षार्थी बहन एवं उनकी पारिवारिक जानकारी दी। दीक्षार्थी बहन रिदम कोचर का सजग गु्रप के सभी सदस्यों के द्वारा बहुमान किया गया।

ग्रुप के बच्चों ने एकता मेहता द्वारा संचालित दीक्षार्थी के जन्म से पहले एवं बाद की सुंदर नाटिका प्रस्तुत की। ग्रुप सदस्यों सहित उपाध्यक्ष प्रमोद आंचलिया एवं संगठन मंत्री विनोद बांठिया का विशेष सहयोग रहा। मंच का संचालन विनोद जैन ने किया। उक्त जानकारी ग्रुप के सचिव पंकज मेहता ने दी। आभार सहसचिव मोहित चौपड़ा ने माना।

Next Post

कृषि उपज मण्डी में सभी तौलकांटों की होगी जांच

Wed Feb 9 , 2022
एसडीएम ने किया जांच दल का गठन बडऩगर, अग्निपथ। किसानों की उपज के तौल में हेराफेरी की जांच के लिए कृषि उपज मंडी में लगे सभी तौलकांटों की जांच की जाएगी। इसके लिए एसडीएम व मंडी भारसाधक अधिकारी निधि सिंह ने जांच दल बनाया है। पिछले दिनों एक किसान की […]
Mandi tol kanta