स्कॉटलैण्ड से लौरा एवं जेड अचानक सेवाधाम पहुँची; भजन सुने, बोली मन को बहुत सुकून मिला

उज्जैन, अग्निपथ। ‘अंकित ग्राम’, सेवाधाम आश्रम में स्कॉटलैण्ड निवासी लौरा एवं जेड भारत में दिव्यांग, बहु दिव्यांग एवं मनोरोगियों के लिए की जा रही सेवा देखने हेतु अकस्मात पहुंचे एवं यहां की व्यवस्थाओं को देखा। आश्रम के मुख्य द्वार पर आश्रम के नन्हे-मुन्हे बच्चों ने सद्गुरू बैण्ड के माध्यम से दुपट्टे एवं माला पहनाकर स्वागत किया।

सुधीर भाई ने आश्रम के समस्त प्रकल्पों का अवलोकन कराया। उन्होंने यहां निवासरत बच्चों, युवाओं को स्नेह व बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। आश्रम में 20 वर्षों से अधिक समय से निवासरत मुम्बई निवासी आशा परदेशी ने उन्हें मराठी गीत केशवा…… माधवा सुनाया एवं इन्दौर के अपने जमाने के मशहूर ‘‘मो. रफी’’ के नाम से जाने वाले वयोवृद्ध अशोक कुमार ने अपने मनमोहक अंदाज में गीत प्रस्तुत किये। सेवाधाम आश्रम के संस्थापक सुधीर भाई गोयल द्वारा विविध गतिविधियों की जानकारी दी।

आश्रम में ही भोजन प्रसादी ग्रहण की कहा कि आश्रम में सेवा, पौष्टिक भोजन एवं यहां की स्वच्छता से हम काफी प्रभावित हुए है। उन्होंने आश्रम के वृद्धों हेतु द टार्टन ब्लेंकेट कम्पनी, स्वीडन के कम्बल भेंट किये इस अवसर पर विशेष रूप से श्री गौरव अग्निहोत्री एवं उद्योगपति श्री विमल अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित थे।

सेवाधाम में फिर बीमार हुए 3 युवक

अंबोदिया स्थित सेवाधाम आश्रम में फिर से 3 मनोरोगी बीमार हो गए है। रविवार देर रात इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। सेवाधाम में 1 मई के बाद से ही मनोरोगियों के बीमार होने का सिलसिला चल रहा है। अब तक 25 से ज्यादा मनोरोगी बीमार हो चुके है और 5 की मौत हो चुकी है। सेवाधाम आश्रम संचालक सुधीर भाई गोयल के मुताबिक रविवार रात आश्रम में रहने वाले ललित उम्र 28 साल, विकास उम्र 20 साल और अनूप उम्र 22 साल को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। तीनों की हालत में तेजी से सुधार हुआ है। सुधीर भाई गोयल ने बताया कि आश्रम में लाए जाने वाले सभी मनोरोगी यहां आने से पहले ही किसी न किसी तरह के रोग से ग्रसित होते है, इस वजह से हल्का सा संक्रमण भी इनके लिए घातक साबित हो सकता है। आश्रम में अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है, डॉक्टर्स की टीम लगातार सभी लोगों के स्वास्थ्य पर निगरानी बनाए हुए है। श्री गोयल ने बताया कि आश्रम में फिलहाल किसी का भी स्वास्थ्य थोड़ा बहुत खराब लगता है तो किसी तरह की रिस्क नहीं लेते हुए उसे अस्पताल में भर्ती करवा रहे है, जिससे की मरीजों की जान बचाई जा सके।

Next Post

भूमाफिया भोला आया पुलिस की गिरफ्त मे

Mon May 9 , 2022
कॉलोनी में गरीबों के लिए बंधक प्लॉट बेच दिये थे, नगर पालिका ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट धार, अग्निपथ। कॉलोनी में निम्न आय वर्ग के बंधक प्लाट की हेरा फेरी में पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज होने के बाद से ही फरार भूमाफिया अनुज तिवारी उर्फ भोला रविवार की रात पुलिस […]