सर्व ब्राह्मण सामूहिक विवाह में 7 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, 21 बटुकों का हुआ यज्ञोपवित संस्कार

sarv brahmin vivah sammelan 11 05 22

रजिस्ट्रेशन फीस भी लौटाई, वर-वधुओं एवं बटुकों का निकला चल समारोह

उज्जैन, अग्निपथ। नागर ब्राह्मण समाज के गौरव स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय श्री कांतिलाल जी मेहता की स्मृति में 11 मई को बाबा महाकाल की नगरी में नि:शुल्क सामूहिक विवाह एवं यज्ञोपवित संस्कार आयोजित किया गया। जिसमें लगभग पांच हजार सामाजिक सदस्य मौजूद रहे।

हरसिद्धि के समीप झालरिया मठ में आयोजित इस आयोजन में सात जोड़ों का सामूहिक विवाह एवं 21 बटूको का यज्ञोपवीत संस्कार प्रमुख आचार्य पं. कैलाश शुक्ल एवं अन्य युवा आचार्यों के विधिवत मंत्रोपचार के साथ संपन्न हुआ। उक्त आयोजन मेहता परिवार के द्वारा पूर्णतया नि:शुल्क रखा गया था पूर्व में जो रुपए 2100/- रजिस्ट्रेशन शुल्क ली गई थी वह भी कार्यक्रम समापन के दौरान उपस्थित वर वधु को वापस कर दी गई।

कार्यक्रम के प्रारंभ में भगवान परशुराम एवं हाटकेश्वर के मुखौटे पर कार्यक्रम संयोजक समाजसेवी विजय प्रकाश मेहता, शेल मेहता, अजय प्रकाश मेहता, पवित्रा मेहता, मनीष मेहता, अनामिका मेहता के साथ ही समाज के डॉ. चंद्रकांत व्यास, विजय शर्मा, संतोष जोशी, संजय जोशी ने माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उज्जैन नागर ब्राह्मण परिवार एवं हाटकेश्वर धाम परिवार की ओर से सुरेन्द्र मेहता सुमन, संतोष जोशी, मोहन शर्मा, जगदीश नागर, संजय जोशी, डॉ. चंद्रकात व्यास, विजय शर्मा, हेमंत व्यास, कुश मेहता, लव मेहता, दिलीप मेहता, संजय व्यास, शुभम शुक्ला आदि ने विजय प्रकाश मेहता, श्रीमती शेल मेहता एवं मेहता परिवार के सभी सदस्यों का अच्छे आयोजन के लिए अभिनंदन किया।

समस्त बंधुओं को मंगलसूत्र खंडवा निवासी सुधा प्रेम व्यास द्वारा प्रदान किए गए। गणपति पूजन ग्रह शांति मंडप हवन लग्न चतुर्थ और कन्यादान के साथ विधिवत ही वर-वधूओं एवं बटुकों का विशाल चल समारोह मुख्य मार्गो से निकला। समस्त आवश्यक दहेज की वस्तुएं एवं पांच गहने मेहता परिवार ने उपलब्ध करवाए।

अन्य समाजजनों एवं हाटकेश्वर देवालय न्यास हरसिद्धि, ऊर्दुपुरा के साथ साथ, नागदा, उज्जैन, शाजापुर, बेरछा, इकलेरा, लसुडिया, टिकटों, खंडवा रतलाम, इंदौर एवं आदि ग्रामीण क्षेत्रों के समाजजनों भी सभी वर वधुओं एवं बटूको को विभिन्न गृह उपयोग की सामग्री एवं नगद राशि भेंटकर सहयोग प्रदान किया।

आचार्यों का किया सम्मान

कार्यक्रम के समापन पर सभी बटुूकों एवं वर-वधुओं ओर उनके अभिभावकों का सम्मान एवं सभी आचार्यों का सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर निगम के अपर आयुक्त आदित्य नागर एवं कोरोना महामारी के समय सहयोग करने वाले डॉ. राहुल नागर के साथ ही समस्त कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया। मेहता परिवार व्दारा सभी उपस्थित स्वजनों को केशरिया दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में हाटकेश्वर धाम हरसिद्धि, ऊर्दुपुरा, नागर ब्राह्मण परिवार एवं महिला मंडल उज्जैन के साथियों ने उपस्थित होकर व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान किया।

Next Post

अपनी प्राचीन लिपियों का संरक्षण हमारी जिम्मेदारी है-डॉ. शाह

Wed May 11 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। अपनी प्राचीन लिपियों का संरक्षण हमारी जि़म्मेदारी है। यदि हमने ब्राह्मी लिपि का अध्ययन कर के संरक्षण नहीं किया तो यह लुप्त हो सकती है । आप विद्यार्थियो ने बहुत मन से इसे सीखा है । अब आप इसे अगली पीढ़ी को हस्तांतरित कर सकते हैं। इस प्रकार […]
Madhav college karyashala 11 05 22