सहारा समूह पर ईओडब्ल्यू ने कसा शिकंजा; सुब्रतो रॉय सहित 44 जिम्मेदारों पर धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज

subrato rai shara

निवेशकों ने लगाया 13.50 करोड़ रुपए हड़पने का आरोप

खास बात

  • घटना समय-2011 से 2022
  • निवेशक -3500
  • शिकायत -152
    कंपनी -05
  • मूल रकम -10 करोड़ 63 लाख 75 हजार 855
  • ब्याज सहित -13 करोड़ 59 लाख 89 हजार 580

उज्जैन,अग्निपथ। सहारा समूह के जिम्मेदारों के खिलाफ उज्जैन ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ) ने साजिश पूर्वक धोखाधड़ी करने का केस दर्ज किया है। आरोप है कि समूह की पांच कंपनियों ने संभाग के करीब साढ़े तीन हजार निवेशकों के करीब 11 वर्ष में साढ़े तेरह करोड़ रुपए हड़प लिए है। मामले में सहारा प्रमुख सुब्रतो रॉय व उनकी पत्नी स्वप्ना रॉय, चेयरमेन व डायरेक्टर सहित 44 को आरोपी बनाया गया है।

सहारा समूह की पांच कंपनियों के खिलाफ उज्जैन, रतलाम, शाजापुर, आगर, मंदसौर व आलोट के करीब 152 लोगों ने ईओडब्ल्यू में शिकायत की। आरोप है कि कंपनी ने करीब 3000 लोगों से वर्ष 2011 से 2022 के दौरान फिक्स व मासिक डिपाजिट के नाम पर 10करोड़ 63लाख 75 हजार 855 रुपए जमा कराए। समयावधि पूरी होने पर उक्त राशि 13 करोड़ 59 लाख 89 हजार 580 हो गई,लेकिन काफी प्रयास के बाद भी कंपनी राशि नहीं लौटा रही। मामले में जांच के बाद ईओडब्ल्यू ने सहारा प्रमुख सुब्रतो रॉय, उनकी पत्नी स्वप्ना रॅाय व कंपनियों के चैयरमेन और संचालकों के खिलाफ धारा 409, 420, 120 बी 6 (1) में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

अब तक यह

निरीक्षक अनिल शुक्ला ने 152 शिकायतकर्ताओं में से 43 के बयान दर्ज कर लिए। प्रकरण में प्रआ.लोकेंद्रसिंह देवड़ा ने भी काफी मशक्कत की। गौरतलब है सहारा समूह पर निवेशकों की राशि को लेकर देश में कई स्थानों पर प्रकरण चल रहे हैं। सहारा प्रमुख को मामले में लंबे समय तक जेल में भी रहना पड़ा था।

यहां करें शिकायत

निरीक्षक शुक्ला ने बताया सभी कंपनी और आरोपियों की संपत्ति की जानकारी जुटाएंगे। फिर निवेशकों के हितो का संरक्षण अधिनियम के तहत संपत्ति निलाम कर विधिक तरीके से राशि दिलवांगे। अन्य पीडि़त भी कार्यालय आकर शिकायत कर सकते है। मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी भी होगी।

इन कंपनियों में डूबी राशि

  1. सहारा क्रेडिट को ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड।
  2. स्टार मल्टी प्रपस को ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड।
  3. सहरियान मल्टीपरपस सोसायटी लिमिटेड।
  4. सहारा क्यू शॉप यूनिक प्रोडक्ट रेंज लिमिटेड।
  5. सहारा क्यू गोल्ड मार्ट लिमिटेड।

यह बने आरोपी

नाम पद निवासी

  1. सुब्रतो रॉय सहारा प्रमुख सहारा व्यू गोल्ड मार्ट दिल्ली
  2. स्वप्ना रॉय
  3. हरिश यादव मैैनेजिंग डायरेक्टर लखनऊ यूपी
  4. वीणासिंह चेयरमेन
  5. अंबिका अग्रवाल
  6. सीमा सिंह
  7. राज सरीन —- हैदराबाद, तेलंगाना
  8. नीरज मिश्रा वाईस चेयरमेन बैंगलोर कर्नाटक
  9. सुनीलचंद श्रीवास्तव संचालक बड़ौदरा, गुजरात
  10. प्रशांत कुमार वर्मा —- भूवनेश्वर,ओडिशा
  11. गजेंद्रनाथ शर्मा —- जयपुर राजस्थान
  12. लक्ष्मीकांत बन्नाशी —- —-
  13. बच्चा झा —- सोनाजपूर वाराणसी
  14. हफीज उल्ला —- बंधू नगर मुंबई
  15. नीरज कुमार पाल —- रांची झारखंड
  16. विरिंद्र कुमार श्रीवास्तव —- जौधपुर राजस्थान
  17. अवध कुमार श्रीवास्तव —- लखनऊ यूपी
  18. मिताली मोहन —- —-
  19. देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव —- —-
  20. करुणेश कुमार अवस्थी —- —-
  21. लालजी वर्मा —- —-
  22. प्रलय कुमार पालित —- —-
  23. संजय अरोरा —- —-
  24. मीना कपूर —- —-
  25. प्रेमलता उपाध्याय —- —-
  26. रीता घोष —- —-
  27. राधा हरिदास —- —-
  28. संगीता श्रीवास्तव —- —-
  29. अनिल कुमार पांडेय —- —-
  30. ओपी श्रीवास्तव —- —-
  31. रोलीधर —- दिल्ली
  32. अरविंद उपाध्याय —- मुंबई
  33. एचएम मल —- कर्नाटक बंगलौर
  34. के बाला वनिता —- हैदराबाद तेलंगाना
  35. राजनाथ मिश्रा —- मदूरै
  36. राकेश कुमार सिंह —- अहमदाबाद,गुजरात
  37. रेणु सेन गुप्ता —- हैदराबाद तेलंगाना
  38. अब्दुल दाबिश —- —-
  39. राणा झिया —- —-
  40. संघेश्वर सिंह —- चारमिनार हैदराबाद
  41. रेखा देवी —- झांसी यूपी
  42. रोमी दत्त —- गुडग़ांव हरियाणा

इनका कहना है

सहारा समूह प्रमुख सहित कंपनी के 44 पदाधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी कर निवेशकों की राशि हड़पने का केस दर्ज किया गया है। मामले में जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी
– दिलीप कुमार सोनी, एसपी ईओडब्ल्यू,उज्जैन

Next Post

गेहूँ के व्यापारियों को सरकार से मामूली राहत

Wed May 18 , 2022
कांडला पोर्ट पर फंसे उज्जैन के 300 से ज्यादा ट्रक हो सकेंगे खाली उज्जैन, अग्निपथ। कृषि उपज मंडी के अनाज व्यापारियों को केंद्र सरकार के एक फैसले ने बुधवार को मामूली राहत दी है। गेंहू के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिए जाने के बाद अब सरकार ने फैसला किया है […]