जनपद व जिला पंचायत के चुनाव तय करेंगे कई बड़े नेताओं का भविष्य

बदनावर, ( अल्ताफ मंसूरी ) अग्निपथ। पंचायत चुनाव में बड़े नेता पारिवारिक मोह नहीं छोड़ पाए हैं। दोनों पार्टी के बड़े नेताओं के परिवार से चुनाव में भाग्य आजमा रहे हैं। हर नेता चाहता है कि उसका राजनीति में दबदबा कायम रहे। चुनाव प्रचार में तेजी के साथ यहां पंचायत चुनाव का रंग जमने लगा है। चुनावी रण में नेताओं के पुत्र, पुत्रवधू समेत अन्य परिजन भी भाग्य आजमा रहे हैं।

सबसे ज्यादा चर्चित जनपद पंचायत का वार्ड 15 बना हुआ है। यहां भाजपा के कद्दावर नेता व पूर्व विधायक खेमराज पाटीदार की पुत्र वधु ममता शिव पाटीदार मैदान में है। उनके सामने भाजपा के ही पूर्व विधायक स्व रमेशचंद्रसिंह राठौर (गट्टू बना) की भतीजी ममता शेखावत मैदान में है। कांग्रेस ने यहां सविता अनोखीलाल पाटीदार को प्रत्याशी बनाया है। यहां त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है।

यह भी है चर्चित सीट

जनपद के वार्ड 13 में भाजपा ने पूर्व जनपद अध्यक्ष स्व जगदीश प्रताप सिंह राठौर के पुत्र प्रितेशसिंह राठौर को मैदान में उतारा है। बद्रीलाल शंकरलाल कांग्रेस प्रत्याशी है। जनपद के वार्ड 6 में भाजपा ने पूर्व जनपद अध्यक्ष संजय मुकाती के भतीजे श्री मुकाती की पत्नी दीपिका को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने ललिता पाटीदार को प्रत्याशी बनाया है। वही जनपद पंचायत के वार्ड 1 में कांग्रेस ने पूर्व जनपद अध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेस नेता जीपी सिंह राठौर के भतीजे परितोष सिंह राठौर (बंजी बना) को प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा है। यहां भाजपा ने पार्टी के आम कार्यकर्ता गोविंद गुर्जर को टिकिट दिया है।

जनपद पंचायत के वार्ड 16 भाटबामन्दा सीट पर भाजपा ने पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष स्व प्रकाशराव सावंत के बेटे नितिन सावंत को प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा है, वही कांग्रेस ने बदनावर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अभिषेक मोदी की काकी कान्ताबाई विमल मोदी को टिकिट दिया है। दोनों दलों की प्रतिष्ठा यहां दांव पर लगी हुई है। वही जनपद पंचायत के वार्ड 17 में भाजपा ने पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ प्रह्लाद सिंह सोलंकी की धर्मपत्नी आशाकुवंर सोलंकी को प्रत्याशी बनाया है। वही कांग्रेस ने सुरेंद्रसिंह अमरसिंह को मैदान में उतारा है। वही जनपद पंचायत का वार्ड 25 भी चर्चा में बना हुआ है। यहां भाजपा के जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र जाट की पत्नी नीलम जाट, भाजपा नेता सोहन सिंह जादौन की धर्मपत्नी व सकतली की पूर्व सरपंच आजादकुंवर जादौन भी मैदान में है। कांग्रेस ने यहां रीता कुंवर तूफान सिंह को प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा है।

उधर जिला पंचायत के वार्ड 3 में भाजपा ने कद्दावर नेता व पूर्व राज्यमंत्री महेंद्र सिंह पिपलीपाड़ा की पुत्र वधु टीना कुंवर कुलदीप सिंह पिपलीपाडा को मैदान में उतारा है। यहां कांग्रेस ने प्रदेश कांग्रेस सचिव मनीष बोकडिय़ा की पत्नी वर्षा को प्रत्याशी बनाया है। इसी वार्ड में सोहनबाई धर्मराज पाटीदार भी किस्मत आजमा रही है। यहां एक अन्य प्रत्याशी नीता हितेंद्र राजपुरोहित ने अपना समर्थन टीना कुंवर कुलदीप सिंह पिपली पाड़ा को दे दिया है। जिला पंचायत के वार्ड-4 में पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष स्व कैलाश पाटीदार के पुत्र दिलीप पाटीदार को कांग्रेस ने मैदान में उतारा है। भाजपा ने जिला भाजपा मंत्री विक्रम पटेल को मैदान में उतारकर चुनावी माहौल को गरमा दिया है। जिला पंचायत के वार्ड-1 से भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनेश गिरवाल भाजापा से भाग्य अजमा रहे हैं, गिरवाल कांग्रेस के टिकट पर धार महू लोकसभा का चुनाव कांग्रेस से लड़ चुके हैं। अब धीरे धीरे राजनीति समीकरण बनने लगे है। यह चुनाव कई नेताओं का राजनीतिक भविष्य तय करेगा।

बदनावर में भाजपा के 14 प्रत्याशियों के नाम घोषित

वार्ड 2 में असमंजस

बदनावर, अग्निपथ। नगर परिषद चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पार्षद उम्मीदवारों की सूची जारी हो गई है। नगर परिषद के 15 वार्डो में थे 14 वार्डों के उम्मीदवारों की घोषणा हो गई है केवल वार्ड-2 के उम्मीदवार की घोषणा नहीं की गई है।
भाजपा जिला अध्यक्ष द्वारा जारी की गई सूची के अनुसार वार्ड-1 से भारती तेजराम राठौर, वार्ड-3 से अनिता संतोष चौहान, वार्ड-4 से अनिता दीपक टेकरी, वार्ड-5 से झनूबाई शांतिलाल सीर्वी, वार्ड-6 से भगवंता शंकर राव, वार्ड-7 से सुखराम देवरा को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया है। वहीं वार्ड-8 से मुकेश गादिया, वार्ड-9 से रजिया बी डॉ मोहसिन, वार्ड-10 से राधिका अशोक सोनी, वार्ड-11 से राजेंद्रसिंह पवार , वार्ड-12 से मीना शेखर यादव, वार्ड-13 से रंजना पंकज ठाकुर, वार्ड-14 आकाश ऊंटवाल, वार्ड-15 से भेरूलाल डाबर को भाजपा ने उम्मीद्वार बनाया गया है।

Next Post

भारत बना चैंपियन: उज्जैन के माखन सिंह ने किया प्रदेश का नाम रोशन

Fri Jun 17 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। भारत-नेपाल के बीच खेले गए लाईफ बॉय कप-2022 टी-20 सीरीज में भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम ने सीरीज 2-1 से अपने नाम की। इस सीरीज में मध्य प्रदेश के दिव्यांग खिलाड़ी माखन सिंह राजपूत ने भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व किया और शानदार प्रदर्शन कर मध्य प्रदेश का […]