चूड़ी चुराने वाली ने पुलिस को भी झांसा देने का प्रयास किया,नकली चूड़ी जब्त करवाई

chudi chor aaropi mahile

कानपुर से पकड़ाई दोनों, लेंगे रिमांड

उज्जैन,अग्निपथ। श्रीराम ज्वेलर्स से छह दिन पहले सोने की चूड़ी चुराने वाली दोनों महिलाओं को माधवनगर पुलिस मंगलवार को कानपुर से पकड़ लाई। आरोपी महिलाएं मौसी-भतीजी है और घूमने के बहाने आकर वारदात कर गई थी। खास बात यह है कि गिरफ्तारी के बाद दोनों ने नकली चूड़ी जब्त पेशकर पुलिस को झांसा देने का प्रयास किया है। अब पुलिस उन्हें बुधवार को रिमांड पर लेकर चूड़ी बरामद करने ले जाएगी।

फ्रीगंज में सिद्धार्थ सोन की शॉप श्रीराम ज्वेलर्स से 6 जुलाई को ग्राहक बनकर पहुंची दो महिलाएं 35 ग्राम वजनी दो सोने की चूड़ी चुरा ले गई थी। करीब दो लाख रुपए की चूड़ी की चोरी के केस में पुलिस कानपुर स्थित कल्याणपुरा निवासी ममता पति भूपसिंह यादव (42) और उसकी भतीजी पूनम पति बाबूसिंह यादव (40) को पकड़ा। गिरफ्तार होते ही दोनों ने वारदात कबूलते हुए सोने की बताकर दो चूड़ी बरामद करवा दी। चूड़ी नकली निकलने पर पुछताछ की तो कबूला कि 1.80 लाख रुपए में दोनों चूड़ी कानपूर में सुनार को बेच दी। टीआई मनीष लौधा ने बताया कि बुधवार को दोनों को कोर्ट से रिमांड पर लेकर चूड़ी बरामद करने कानपुर ले जाएंगे।

होटल से मिला सुराग

घटना के बाद सीसी टीवी में कैद महिलाओं को खोजने के लिए पुलिस ने कई जगह के फुटेज खंगाले। देवासगेट तक जाने के फुटेज मिलने पर खोजबीन की। दोनों के होटल में ठहरने का मालूम पडऩे पर उनका पता और मोबाइल नंबर हांसिल कर सीडीआर निकाली। कानपुर की लोकेशन मिलने पर एसआई सुरेंद्र सिंह मंडलोई, प्रधान आरक्षक संदीप, आरक्षक पंकज, रेखा व जया पहुंच गए।

सोशल मीडिया से भी मदद

खास बात यह है कि चूड़ी चुराते हुए सीसी टीवी कैमरे में कैद दोनों महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसी से पता चलने पर उनके पड़ोसियों ने कानपुर की पुलिस को सूचना दे दी। नतीजतन वहां पहुंची टीम दोनों तक आसानी से पहुंच गई। पुलिस दोनों से जब्त तीन मोबाइल की भी जांच रही है,जिससे अन्य वारदातों का पता चल सके।

तफरीह के बहाने चोरी

पुलिस को पता चला कि ममता के दो बच्चें स्कूल में पड़ते है। पूनम का भी एक बेटा है। दोनों विधवा हैं और पति की मौत के बाद छोटा मोटा काम कर जीवन यापन करती है और घूमने के बहाने अन्य शहरों में जाकर वारदात करती है। पूर्व में दोनों कोटा और सतना में इसी तरह चोरी करने के आरोप में पकड़ा चुकी है।

Next Post

शिक्षक ने मार्कशीट के लिए ली घूस,लोकायुक्त ने ट्रेप कर उतरवाई पेंट

Tue Jul 12 , 2022
रंगेहाथ पकडऩे के लिए सात घंटे घूमती रही टीम उज्जैन/ उन्हेल, अग्निपथ। लोकायुक्त टीम ने मंगलवार को नागदा के एक शिक्षक को साढ़े नौ हजार रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़ा। घूस जेब में रखने पर टीम ने उसकी पेंट भी उतरवा ली। आरोप है उसने मार्कशीट देने के बदले 15 […]