हादसों का घाट : गणपति घाट पर 21 घंटे में 6 हादसे, 9 लोग हुए घायल

आए दिन होती है दुर्घटना जिम्मेदार कब लेंगे सुध

धार, अग्निपथ। राऊ-खलघाट फोरलेन के गणपति घाट पर वाहनों के ब्रेक फेल होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार रात से मंगलवार दोपहर तक घाट पर 21 घंटे में 6 अलग-अलग हादसे हो गए। जिनमें 9 लोग घायल हुए। सभी घायलों को टोल एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए धामनोद अस्पताल भेजा गया। घाट पर हादसे के बाद बार-बार जाम की स्थिति बनती रही। बता दें कि यहां पर सैकड़ों दुर्घटना हो चुकी है लेकिन आज तक कोई वैकल्पिक फल सामने निकलकर नहीं आ पाया

पहला हादसा- सोमवार रात करीब 9 बजे इंदौर की तरफ से आकर गणपति घाट उतरा ट्रेलर (एमएच 43 यू 9653) के ब्रेक फेल होने से ट्रेलर अनियंत्रित होकर आगे चल रहे एक अज्ञात वाहन को टक्कर मारते हुए बीच सडक़ पर पलट गया। ट्रेलर पर रखी छोटी क्रेन भी सडक़ पर जाकर पलट गई। इसी दौरान पास से गुजर रहे दो बाइक सवार ट्रेलर की चपेट में आ गए।

इस हादसे में 5 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को टोल एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए धामनोद अस्पताल भेजा गया। वाहन सडक़ पर होने से घाट उतरने वाला आवागमन बंद हो गया। जिसके कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई। 3 घंटे की बड़ी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से वाहनों को एक तरफ किया गया।

दूसरा हादसा – सोमवार रात करीब 11 बजें 2 घंटे पहले हुए टेलर के हादसे के बाद घाट चढऩे वाली लेन से दोनों तरफ का आवागमन चल रहा था। तभी कंटेनर (एन एल 01 क्यु 6520) एवं दूसरा कंटेनर (एमएच 04 जे यू 1109) दोनों कंटेनरों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें 1 कंटेनर का चालक अपने ही वाहन में फंस गया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला गया। जिसे टोल एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए धामनोद अस्पताल भेजा गया। क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को सडक़ से एक तरफ कर आवागमन शुरू किया गया।

तीसरा हादसा – सोमवार रात करीब 1 बजे घाट उतर रहा ट्राला क्र एम एच 18 बिए 0467 के ब्रेक फेल होने से ट्राला अनियंत्रित होकर लोहे की कोठियों को टक्कर मार गड्ढे में जाकर पहाड़ी से जा टकराया। हादसे में परिचालक को चोट लगी। टोल एंबुलेंस कि मदद से उपचार के लिए धामनोद अस्पताल भेजा गया।

चौथा हादसा – सोमवार रात करीब 3 बजे के लगभग मिनी ट्रक क्रमांक एमपी 13 जीए 9765 के ब्रेक फेल होने से मिनी ट्रक रेलिंग से टकराकर रुक गया। गनिमत रही की मिनी ट्रक रेलिंग पर ही रुक गई, नहीं तो आगे जाकर अन्य वाहनों को भी चपेट में ले लेता। वहीं रात्रि में भी एक ट्रक व यात्रियों से भरी बस में भी टक्कर हो गई थी, किंतु कोई जनहानि नहीं होने के कारण दोनों वाहन रात्रि में ही निकल गए।

पांचवा हादसा – मंगलवार सुबह 11 बजे इंदौर की तरफ से आकर गणपति घाट उतर रहा कंटेनर क्र आरजे 01 जीबी 7933 के ब्रेक फेल होने से ट्राला अनियंत्रित होकर आगे चल रहा दूसरा कंटेनर क्र केए 25 एए 0535 को टक्कर मारते हुए ब्रेक फेल ट्राला डिवाइडर चढक़र घाट चढ रहा तीसरा कंटेनर क्र युपी 21 सी एन 4990 से ब्रेक फेल ट्राला जाभीडा। हादसे में ब्रेक फेल ट्राले का चालक अपने ही वहान में फंस गया। करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाल कर इलाज के लिए धामनोद अस्पताल भेजा गया।

छठा हादसा- मंगलवार दोपहर 4 बजे घाट उतार रहा ट्राले के ब्रेक फेल होने से आगे चल रही में ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मारते हुए ट्राला रेलिंग तोड़ गड्ढे में जाकर पलट गया हादसे में ब्रेक फेल साले के चालक को चोट लगी जिसे तोल एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए धामनोद अस्पताल भेजा गया।

Next Post

विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति का घेराव, एलएलबी का टाइम टेबल बदला

Fri Aug 26 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। विक्रम विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित होने वाली एलएलबी द्वितीय, चतुर्थ और छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं जल्दी संचालित करवाने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक-एक दिन का गैप रखा था। वहीं परीक्षा का समय भी सुबह 7 से 10 बजे तक रख दिया। सुबह के समय को लेकर सैकड़ों विद्यार्थियों […]