रेल बजट में इस बार रतलाम मंडल को मिले 1400 करोड़

उज्जैन, अग्निपथ। 2023-24 के आम बजट में शामिल रेल बजट में रतलाम मंडल को तो पिछले साल की अपेक्षा अधिक रकम मिली है लेकिन उज्जैन को खासी निराशा हाथ लगी है। रेल बजट में पिछले साल रतलाम मंडल को करीब 1400 करोड़ रूपए मिले थे, इसके विपरीत इस बार 2281 करोड़ रूपए का बजट आवंटित हुआ है।
करीब 79 किलोमीटर के इंदौर-देवास-उज्जैन रेलवे ट्रेक के दोहरीकरण के कार्य के लिए आम बजट में 185 करोड़ रूपए का आवंटन किया गया है। उज्जैन शहर में एक फ्लाय ओवर के लिए टोकन राशि के रूप में 10 लाख रूपए, नईखेड़ी से उज्जैन के बीच उपरी सडक़ पुल के लिए 1 करोड़ रूपए, नागदा में यार्ड के नजदीक समपार पर उपरी सड़क़ पुल के निर्माण के लिए 2 करोड़ रूपए की राशि मंजूर की गई है।

रतलाम मंडल को मिली रेल बजट से सौगात

  • दाहोद- इंदौर नई लाई- 440 करोड़
  • छोटा उदयपुर- धार नई लाईन- 355 करोड़
  • नीमच-बड़ी सादड़ी नई लाईन- 150 करोड़
  • डा. अंबेडकर नगर- खंडवा अमान परिवर्तन- 700 करोड़
  • नीमच-चित्तोडग़ढ़ दोहरीकरण- 50 करोड़
  • इंदौर-देवास-उज्जैन दोहरीकरण- 185 करोड़
  • नीमच-रतलाम दोहरीकरण- 400 करोड़
  • उज्जैन फ्लाय ओवर- 0.10 करोड़
  • रतलाम यार्ड रिमाडलिंग- 1 करोड़
  • सीहोर-फंदा के बीच समपार पर उपरी सडक़ पुल- 1 लाख
  • नईखेड़ी-उज्जैन के बीच समपार पर उपरी सडक़ पुल- 1 करोड़
  • बामनिया- अमरगढ़ के बीच समपार पर उपरी सडक़ पुल- 1 लाख
  • पिपलिया वार्ड के पास समपार पर टू लेन सडक़ पुल- 2 करोड़
  • पिपलिया-मंदसौर के बीच उपरी सडक़ पुल- 2 करोड़
  • मोरवानी-रतलाम के बीच उपरी सडक़ पुल- 4 करोड़
  • बेड़ावन्या-नागदा के बी उपरी सडक़ पुल- 2 करोड़
  • नागदा यार्ड के पास उपरी सडक़ पुल- 2 करोड़
  • चंदेरिया- रतलाम के बीच टू लेन सडक़ पुल- 2 करोड़ रूपए

Next Post

खेलो इंडिया गेम्स : उज्जैन में चल रही योग प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश को गोल्ड

Fri Feb 3 , 2023
महाराष्ट्र पदक तालिका में टॉप पर, मध्य प्रदेश तीसरे स्थान पर रहा उज्जैन, अग्रिपथ। उज्जैन में पहली बार खेलो इंडिया जैसे राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । शुक्रवार को योग प्रतियोगिता के अंतिम दिन मध्य प्रदेश को गोल्ड मिला। समापन अवसर पर उज्जैन में महापौर मुकेश टटवाल मुख्य […]