चाकूबाजी में घायल बदमाश ने दम तोड़ा,आरोपी का हिरासत में इलाज

बहन और जीजा के झगड़े में गई जान,10 दिन पहले छूटा था जेल से

उज्जैन, अग्निपथ। बहन व जीजा का झगड़े में पड़ौसी द्वारा पिता को चांटा मारना और उसका बदला लेने जाना एक युवक की मौत का कारण बन गया। दरअसल दो दिन पहले शांतिनगर में हुई चाकूबाजी में घायल बदमाश की रात को मौत हो गई,जबकि हमला करने के आरोपी का हिरासत में उपचार चल रहा है।

शांतिनगर निवासी राजेश बौरासी की बेटी समीप ही स्थित बालाजी परिसर में रहती है। 6 फरवरी को उसका पति से विवाद हो गया था। बेटी के बुलाने पर बौरासी दामाद को समझाने गए थे। इसी दौरान झगड़ा बडऩे पर वहीं रहने वाले हरिश पिता रमेश चंद नरवरिया (25) ने उन्हें चांटा मार दिया। बहन से पता चलने पर आनंद बौरासी (23) उसे सबक सिखाने गया।

यहां हरिश व आनंद ने विवाद के दौरान एक दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। घटना मे घायल होने पर दोनों को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। वहीं नीलगंगा पुलिस ने दोनों पर क्रास केस दर्ज कर दिया। इसी बीच उपचार के दौरान बुधवार रात आनंद की मौत हो गई। पुलिस ने पीएम करवाकर गुरुवार सुबह शव परिजनों को सौंप दिया।

रेप केस में छूटा था 10 दिन पहले

पुलिस रिकार्डनुसार हरिश नरवरिया पर पूर्व में भी केस दर्ज है। आनंद की मौत होने पर हरिश पर दर्ज चाकूबाजी का प्रकरण हत्या में तब्दील हो गया है। वहीं घटना में मौत का शिकार हुए आनंद पर भी करीब पांच प्रकरण दर्ज है। वह 10 दिन पहले ही दुष्कर्म के केस में जेल से छूटा था।

चाकूबाजी होने पर दोनों पक्षों पर क्रास केस दर्ज किया था। युवक की मौत होने पर दूसरे पक्ष के खिलाफ दर्ज केस हत्या में तब्दील हो गया है। उसका उपचार चलने पर बल तैनात कर दिया है। ठीक होने पर गिरफ्तार करेंगे।

– तरुण कुरील,टीआई नीलगंगा

Next Post

बेरछा पुलिस ने एक करोड़ से ज्यादा की शराब पकड़ी

Thu Feb 9 , 2023
758 पेटी अंग्रेजी शराब लेकर हरियाणा से गुजरात जा रहा था कंटेनर बेरछा, अग्निपथ। बेरछा पुलिस ने गुरुवार अलसुबह एक करोड़ रुपए से अधिक कीमत की अवैध शराब कंटेनर से परिवहन करते चालक को गिरफ्तार किया। कंटेनर अंग्रेजी शराब की 758 पेटी लेकर हरियाणा से गुजरात जा रहा था। गौरतलब […]