भगोरिया उत्साह के साथ पूर्णता की ओर

पेटलावद, अग्निपथ। अंतिम भगोरिया का उत्साह पेटलावद में भी बढचढ कर देखा गया। इस बार के भगोरिया में राजनितिक रूप से सभी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सक्रिय नजर आए।भगोरिया में राजनितिक रंग दिखाई दिया। चुनावी वर्ष होने से भगोरिया में पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी सक्रीय नजर आए।

तहसील प्रांगण में विधायक वालसिंह मैडा के द्वारा एक पांडाल लगा कर ग्रामीण क्षेत्र से आए ढोल वालों के लिए विशेष व्यवस्था की गई। यहां पर विधायक के द्वारा जो भी ग्रामीण क्षेत्र से ढोल वाले आए उनका माला पहनाकर और साफां बांध कर स्वागत और सम्मान किया गया। लगभग 60 से अधिक ढोल वालों के लिए विधायक के द्वारा सम्मान किया गया। इसके साथ ही कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रकाश रांका और पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को भी साफा पहनाकर सम्मान किया गया।

जिसके पश्चात कांग्रेस की गैर तहसील कार्यालय से प्रारंभ हो कर पुराना बस स्टेंड , नया बस स्टेंड और नगर के विभिन्न मार्गो में घूमी जहां पर ढोल मादल की धाप पर धिरकते कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में कांग्रेस का झंडा लिए चल रहे थे। विधायक वालसिंह मैड़ा ने भी ढोल मांदल बजा कर भगोरिया का आनंद लिया। इस बार विधायक के प्रयास से पेटलावद भगोरिया में सर्वाधिक ढोल वाले आए। जिसका उत्साह देखने लायक था। कांग्रेस की गैर में चंद्रवीरसिंह राठौर , हनुमंत सिंह डाबडी , जीवन ठाकुर आदि कई कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

भाजपा ने भी निकाली गैर

इस मौके पर भाजपा के द्वारा भी नगर में गैर निकाली गई। जिसमें मुख्य रूप से पूर्व विधायक निर्मला भूरिया विशेष रूप से उपस्थित हुई। भाजपा के द्वारा सुंदर गार्डन से गैर प्रारंभ की गई जो की नगर के मुख्य मार्गो से निकली जिसमें में भाजपा कार्यकर्ता भाजपा के झंडे लिए चल रहे थे। पुराना बस स्टेंड पर नगर परिषद के द्वारा स्वागत किया गया। इस गैर में भाजपा जिला महामंत्री कृष्णपाल सिंह राठौर , मंडल अध्यक्ष सोनू मांडोत सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

जयस ने भी निकाली गैर

वहीं जयस के द्वारा भी गैर निकाल गई। गैर में आदिवासी वेशभूषा में संस्कृति वाद्ययंत्र पारंपरिक तीर कमान के साथ बडी ही धूमधाम से जय आदिवासी युवा शक्ति द्वारा गैर निकाली गई। जिसमें जयस के पदाधिकारी प्रकाश डामोर , जिला प्रभारी मनोज डामर , जिला कार्यवाहक अध्यक्ष राहुल मुनिया , जिला मिडिया प्रभारी अमर सिंह देवडा , ब्लाक अध्यक्ष जितेंद्र सोलंकी , जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंगार , ब्लॉक उपाध्यक्ष अनिल सिंह सिंगार , ब्लाक मिडिया प्रभारी श्यामदेव सिंगार , सूरज हटिला , संगठन मंत्री और समाज के वरिष्ठजन प्रेम भूरिया , प्रीतम मुनिया , बालू गामड , प्रवीण डामोर , पवन खराडी , राजु वसुनिया, पारसिंह बारिया , धनराज मेडा , पूंजालाल गामड, निलेश गामड , दिलीप , पप्पूदयाराम देवडा आदि उपस्थित हुए।

नगर परिषद द्वारा पेय पदार्थ की व्यवस्था

नगर परिषद के द्वारा भगोरिया में आए सभी लोगों के लिए पेयजल और मीठे पेय पदार्थ की व्यवस्था की गई थी जो की सांई मंदिर के पीछे स्टाल लगाया गया था। जहां सभी आंगतुकों को पेयजल और पेय पदार्थ दिया जा रहा था। इसके साथ ही नगर परिषद के द्वारा पुराने बस स्टेंड पर मंच लगाया गया था। जब कांग्रेस की गैर निकली उस समय उस मंच पर कोई भी नहीं था। जबकी भाजपा की गैर के समय नगर परिषद द्वारा स्वागत किया गया।

भगोरिये का उत्साह

नगर में कई ढोल और एक जैसी वेशभूषा में महिलाएं , पुरूष और बच्चें देखे गये जो की भगोरिया पर्व का आनंद ले रहे थे। भगोरिया के दरम्यान पुलिस ने भी चाक चोबंद व्यवस्था कर रखी थी। एसडीओपी सोनू डावर और टीआई राजुसिंह बघेल सहित पूरी पुलिस और कोटवाल जगह जगह खडे रह कर यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित कर रहे थे।

Next Post

तेज हवा व बवंडर ने गंगावाड़ी मेले में मचाई तबाही, बिजली गिरने से एक की मौत

Mon Mar 6 , 2023
महिदपुर, अग्निपथ। मौसम में सोमवार दोपहर बाद अचानक आए बदलाव के कारण धूल भरी आंधी, बवंडर व तेज बारिश के कारण फसलों की नुकसानी के साथ कई मकान व झुग्गी झोपडिय़ों के पतरे, चद्दर व बरसातिया तक उड़ गए। वहीं महिदपुर के प्रसिद्ध गंगावाड़ी मेले में भी बवंडर ने भारी […]