टॉवर चौक पर महिलाओं के बीच पहुंचे युवक की पिटाई

उज्जैन, अग्निपथ। मणिपुर में हुई 2 महिलाओं के साथ घटना का शनिवार को टॉवर चौक पर महिलाओं द्वारा विरोध किया जा रहा था। उसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और नारेबाजी करते हुए महिलाओं को अपशब्द कहने लगा। महिलाओं ने युवक की पकडक़र पिटाई कर दी।

भारतीय बोद्ध महासभा की महिलाओं द्वारा मणिपुर में हुई महिलाओं के साथ घटना का विरोध दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा था। उसी दौरान प्रदर्शन के बीच एक युवक पहुंचा और नारेबाजी करते हुए महिलाओं से अभद्रता शुरू कर दी। युवक की हरकतों से महिलाएं नाराज हो गई। उन्होंने युवक की पिटाई शुरू कर दी। उसी दौरान कुछ लोग भी युवक पर टूट पड़े।

मामले की जानकारी लगते ही माधवनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से युवक को छुड़ाकर थाने लाई। बताया जा रहा है कि युवक बाहर का रहने वाला है और धार्मिक यात्रा पर आया था। उसका दिमागी संतुलन भी कुछ ठीक नहीं लग रहा था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। बौद्ध महासभा की महिलाओं ने थाने पहुंचकर युवक द्वारा की गई अभद्रता को लेकर शिकायती आवेदन पुलिस को सौंपा है।

बदमाश ने किया चिकित्सक पर जानलेवा हमला

उज्जैन, अग्निपथ। बीती रात गाड़ी टकराने की बात पर बदमाश ने चिकित्सक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर हालत में चिकित्सक का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस मामले में धारा 307 का प्रकरण दर्ज किया है।

माधवनगर थाना पुलिस ने बताया कि ऋषिनगर में रहने वाले किशोर कुशवाह (63) जीवाजीगंज क्षेत्र में क्लीनिक संचालित करते हंै। रात 11 बजे क्लीनिक बंद करने के बाद दो पहिया वाहन से घर लौट रहे थे। ग्रांड टॉवर के पास पीछे से बदमाश आया और गाड़ी टकराने की बात पर विवाद करने लगा। किशोर कुशवाह ने बदमाश का विरोध किया तो उसने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल हुए चिकित्सक को देख कुछ लोगों पहुंचे।

बदमाश मौका पाकर भाग निकला। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची और चिकित्सक को उपचार के लिये निजी अस्पताल ले जाया गया। घटना की जानकारी लगने पर परिजन अस्पताल पहुंच गये थे। पुलिस ने घायल चिकित्सक के बयान दर्ज कर अज्ञात बदमाश के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने बदमाश की पहचान कर ली है। एसआई सलमान कुरैशी के अनुसार बदमाश सिंधी कालोनी चौराहा क्षेत्र का रहने वाला है। जिसकी गिरफ्तारी जल्द कर ली जायेगी।

Next Post

27 लाख की अवैध शराब, 20 लाख का ट्राला जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Sat Jul 22 , 2023
नागदा, अग्निपथ। बिरलाग्रााम पुलिस ने बीती रात अवैध शराब परिवाहन के मामले में उज्जैन जिले की सबसे बड़ी कार्यवाही की। कार्यवाही के दौरान 27 लाख रुपए की बीयर, 20 लाख रुपए का ट्राला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि दो आरोपी भागने में सफल हो गए। पुलिस ने दोनों […]