दो दर्जन अवैध कट्टे-पिस्टल सहित 10 जिंदा कारतूस जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

सिकलीगरों से कम कीमत में खरीदकर महंगे भाव में बेचते थे तस्कर

धार, अग्निपथ। अवैध हथियार तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने उसके कब्जे से दो दर्जन से अधिक देशी कट्टे व पिस्टल जब्त किए हैं। आरोपी के पास से 10 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। 15 दिनों में कुक्षी पुलिस की अवैध हथियार तस्करों पर यह दूसरी बडी कार्रवाई है। दोनों कार्रवाई में कुक्षी पुलिस ने 54 फायर आम्र्स एवं 40 जिंदा कारतूस किए हैं जब्त। इससे प्रभावित होकर धार पुलिस अधीक्षक ने कुक्षी थाने की टीम को नगद इनाम देने की घोषाण की।

एसडीओपी कुक्षी सुनील गुप्ता को रविवार रात्रि में मुखबिर से सूचना मिली कि कुक्षी के बाग रोड पर एक व्यक्ति काले रंग का झोला लेकर खड़ा है। जिसके पास भारी मात्रा में अवैध हथियार है। इस पर एसडीओपी ने पुलिस की दो टीमें गठित की। एक टीम का नेतृत्व एसडीओपी सुनील गुप्ता ने किया और दूसरी टीम का कुक्षी थाना प्रभारी राजेश यादव ने।

पुलिस टीमों को देख आरोपी भागने लगा जिसे घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। पुलिस को उसके पास से 2 पिस्टल, 22 देशी कट्टे, 10 जिंदा कारतूस मिले। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम गोपाल पिता रुमाल सिंह बताया। पुलिस ने आरोपी पर आम्र्स एक्ट की धाराओं मे प्रकरण दर्ज किया है।

पूर्व में पकडी गई अवैध हथियारों की खेप से जुडे तार

पुलिस अधीक्षक मनोजकुुमार सिंह ने बताया कि 15 दिन पहले कुक्षी पुलिस ने दमोह के हथियार सौदागर सुदीप अहिरवार को गिरफ्तार किया था। रिमांड के दौरान सुदीप ने पुलिस को गोपाल का नाम भी बताया था। सुदीप ने पुलिस को बताया था कि गोपाल अवैध हथियार की खरीदी ब्रिकी में सक्रिय है। सुदीप के इनपुट पर कुक्षी पुलिस ने गोपाल को गिरफ्तार किया। पुलिस गोपाल से पूछताछ कर रही है जिसमें अवैध हथयिार बनाने और बचने वालों गिरोह शामिल अन्य लोगो को गिरफ्तार किया जाए।

इस टीम को मिलेगा इनाम

कार्रवाई में एसडीओपी कुक्षी सुनील गुप्ता, थाना प्रभारी कुक्षी राजेश यादव, उप निरीक्षक विजय वास्कले, संतोष पाटीदार, नारायण सिंह कटारा, जितेंद्र बघेल, सह उप निरीक्षक चंचल चौहान, विमल त्रिपाठी, निलेश मालवीय प्रधान आरक्षक प्रमोद डागा, आरक्षक वमिल त्रिपाठी, निलेश मालवीय, प्रामेदा डागा, बिशन मुलाल्दा, जितेंद्र कुशवाह, भुरसिंह रविन्द्र व प्रदीप की भूमिका रही। एसपी सिंह ने इस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

Next Post

स्मैक व अवैध शराब बेचने वालों का ‘जुलूस’ निकाला, कोर्ट ने जेल भेजा

Mon Aug 28 , 2023
बडऩगर, अग्निपथ। अवैध नशे के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने के आरोपों घेरे में घिरी पुलिस ने बवंडर अभियान के शंखनाद के चलते युवाओं द्वारा निकाली रैली के पूर्व ही रविवार को चार बदमाशों को नगर में घुमाया। जिसमें एक स्मैक बेचने वाला व तीन अवैध शराब बेचने वाले आरोपी थे। […]