भाजपा प्रत्याशियों का विरोध लंबा नहीं, समय पर सब ठीक होगा

मंत्री बनने के बाद महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौरीशंकर बिसेन

उज्जैन, अग्निपथ। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले प्रदेश में कैबिनेट विस्तार में मंत्री बने गौरीशंकर बिसेन शुक्रवार को महाकाल मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे, यहाँ उन्होंने भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेकर पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ता और पदाधिकारियों से मुलाकात भी की। बीजेपी में चल रही खींचतान और प्रत्याशियों के विरोध पर बोले समय के हिसाब से सब ठीक हो जाएगा।

मंत्री बनने के बाद भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे मंत्री बिसेन ने श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान का आशीर्वाद लिया। मंत्री ने नंदी हॉल से परिवार के साथ भगवान के दर्शन किये, इस दौरान बिसेन ने कोटितीर्थ कुंड के पास श्री कोटेश्वर महादेव का भी पूजन किया। मंदिर समिति की और मंत्री दुपट्टा व प्रसाद भेटकर सम्मान किया गया।

मंत्री बिसेन दर्शन के बाद सीधा भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं व पदाधिकारीयों से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की वही मंत्री ने उज्जैन की घट्टिया और तराना विधानसभा सीट पर चुने गए प्रत्याशियों का क्षेत्र में हो रहे विरोध को लेकर कहा कि समय के हिसाब से सब ठीक हो जाएगा।

भोपाल में प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक, जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर हो रही चर्चा

सिंधिया बोले- सत्ता की लालच के लिए बना गठबंधन इंडिया

भोपाल। भोपाल के भाजपा कार्यालय में आज जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक चल रही है। 3 सितंबर को जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा चित्रकूट से करेंगे। 4 सितंबर को केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह नीमच से, 5 सितंबर को गृहमंत्री अमित शाह मंडला और शिवपुरी से जन आशीर्वाद यात्रा को रवाना करेंगे। 6 सितंबर को नितिन गडकरी खंडवा से यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

प्रदेश कार्यालय में चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक से पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विपक्ष के गठबंधन इंडिया को लेकर कहा, यह गठबंधन सत्ता के लालच के लिए बनाया गया है। देश की जनता 2023 और 24 के चुनाव में इनका पर्दाफाश करेगी। जनता के दिल में पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी पार्टी है। वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर कहा, इसे पहले मैं समझूंगा अभी इस पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा।

चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश के चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव, सिंधिया, फग्गन सिंह कुलस्ते, वीडी शर्मा समेत अलग-अलग निगम, मंडल के अध्यक्ष मौजूद हैं। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने सभी निगम मंडल के अध्यक्षों को निर्देश दिए हैं। वीडी शर्मा ने कहा, निगम मंडलों के अध्यक्षों को अलग-अलग टास्क दिए गए हैं।

तोमर बोले- वन नेशन, वन इलेक्शन से देश का आर्थिक लाभ होगा

बैठक से पहले चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर ने वन नेशन, वन इलेक्शन को लेकर कहा, लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ होने से देश का आर्थिक फायदा होगा। इससे लोकतंत्र मजबूत होगा। समय की बचत होगी। सरकार को विकास कार्य करने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। यह सोच अच्छी है और बीजेपी इसके पक्ष में है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी यही बात कही है।

भूपेंद्र सिंह बोले- कांग्रेस में गुटबाजी है

नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा, चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस पार्टी नजर आती है। कांग्रेस में गुटबाजी है। कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की कांग्रेस है। दोनों अपने बेटों को स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं। दोनों बुजुर्ग नेताओं में बेटों को स्थापित करने की प्रतिस्पर्धा चल रही है।

भूपेंद्र सिंह ने चुनावी कोर ग्रुप की बैठक को लेकर कहा कि, ये बैठक काफी महत्वपूर्ण है। जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर ये बैठक हो रही है। बीजेपी ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर कहा कि, देश के लिए इससे बड़ा काम नहीं हो सकता है। पूरा देश 5 साल चुनाव में लगा रहता है। इससे पैसों की भी बर्बादी होती है।

Next Post

डिक्की से 2 लाख रुपये निकालकर पिंगलेश्वर के पास छोड़ी एक्टिवा

Fri Sep 1 , 2023
24 घंटे बाद भी बदमाशों का नहीं मिला सुराग, तलाश में लगी टीमें उज्जैन, अग्निपथ। मक्सीरोड पर बारदान व्यापारी से 2 लाख रूपये रखी एक्टिवा छीनकर भागे बदमाशों ने डिक्की तोडक़र उसमें रखे रूपये निकालने के बाद एक्टिवा को पिंगलेश्वर के समीप छोड़ दिया था। जिसे पुलिस ने बरामद कर […]