सहस्त्र औदीच्य समाज के वरिष्ठजनों व प्रतिभाओं का किया सम्मान

उज्जैन, अग्निपथ। सहस्त्र औदीच्य समाज वरिष्ठजन समिति उज्जैन ने समाज के वरिष्ठजनों व विभिन्न विधा में विशेष योगदान देने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। इसके पूर्व समिति की साधारण सभा भी हुई।

समिति के सह सचिव महेश व्यास ने बताया कि रविवार को शर्मा परिसर देवास रोड पर आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत अतिथि बद्रीलाल रावल, बालकृष्ण पण्डया, विभाष उपाध्याय, शिवनारायण जागीरदार, रवि ठक्कर ने भगवान गोविन्द माधव के पूजन कर की। इस मौके पर नन्ही बालिका विधि व्यास व्दारा रघुकुल रीति सदा चली आई पर नृत्य प्रस्तुत किया। अतिथि परिचय समिति अध्यक्ष महेश ज्ञानी ने दिया। इसके बाद साधारण सभा में वर्ष 2022-23 का लेखा परीक्षण का वाचन प्रेमशंकर पण्डया एवं प्रगति प्रतिवेदन का वाचन प्रमोद जोशी ने किया।

इनका किया सम्मान

समिति की साधारण सभा के बाद समाज के 80 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले 5 सदस्य शिवनारायण जागीरदार, सुरेशचन्द्र आचार्य, श्रीलाल पाठक, रामचन्द्र जोशी एवं बाबूलाल जोशी का सम्मान किया गया। वहीं, सपन व्यास को वेद अलंकरण सम्मान, निशा त्रिवेदी को रंगमंच सम्मान, मुकेश जोशी को व्यंग्य विधा सम्मान, राजेश रावल को लोकभाषा मालवी कवि सम्मान, प्रेमचन्द व्दितीय (बडऩगर) को कला साहित्यिक सम्मान, राजेश जोशी को श्रेष्ठ पत्रकार सम्मान, प्रमोद जोशी को वरिष्ठ सदस्य सम्मान, गजानन्द व्दिवेदी को तीर्थ पुरोहित सम्मान, व्दारकेश व्यास को कर्मकांड सम्मान से सम्मानित किया गया।

वहीं छाया पण्ड्या को श्रेष्ठ शिक्षिका, प्रेमशंकर पण्डया को श्रेष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता, ओमप्रकाश पण्डया को श्रेष्ठ शिक्षक, देवेन्द्र व्यास को लिपिक वर्गीय कार्यकारी प्रान्ताध्यक्ष एवं ओमप्रकाश पण्डया को कृषि उपज मण्डी में श्रेष्ठ सेवा देने पर सम्मानित किया गया।

इसके साथ ही प्रथम बेटी की जन्मदात्री 12 माता एवं बेटियों एवं शैक्षणिक क्षेत्र की 75 प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्याम मेहता ने किया। आभार महेश व्यास ने माना।

Next Post

गुजरात के मंत्री परमार और पत्रकार पद्मश्री देवेंद्र का किया सम्मान

Mon Oct 2 , 2023
उज्जैन, अग्निपथ। आंजना समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विक्रमसिंह पटेल के मोहनपुरा स्थित निवास पर महाकाल दर्शन के लिए पधारे गुजरात सरकार के केबिनेट मंत्री भीखूसिंह परमार एवं राष्ट्रीय पत्रकार , लेखक एवं चिंतक पद्मश्री से सम्मानित देवेन्द्र भाई का स्वागत म.प्र. फ़ार्मेसी काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष ओम जैन , भाजपा […]