कांग्रेस की सरकार बनी तो महाकाल में नि:शुल्क दर्शन का कानून बनाएंगे : दिग्विजय

उज्जैन में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने रामघाट पर की घोषणा

उज्जैन, अग्निपथ। कांग्रेस की सरकार बनी तो महाकाल मंदिर में निशुल्क दर्शन के लिए कानून बनाया जाएगा। यह बात कमलनाथ, गोविंद सिंह और जयवर्धन सिंह भी कह चुके हैं। यह घोषणा कांग्रेस के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने उज्जैन में रामघाट पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि कोविड और सावन के दौरान भस्म आरती और दर्शन के लिए 750 रुपए की व्यवस्था को बनाया गया था। परन्तु सावन बीत जाने के बाद भी यह व्यवस्था चल रही है। इसे हटाने के लिए कांग्रेस की सरकार बनने पर कानून बनाया जाएगा। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का कहना है कि मोदी की गारंटी थोथी है। उस पर भरोसा नहीं कर सकते हैं। काला धन लाने की बात की गई थी। उलटा पैसा विदेश में चला गया। उनके खास लोग हजारों करोड़ लेकर चले गए।

परन्तु उनके लोग पैसा लेकर चले गए हैं। मोदी मतलब कारपोरेट । वे गरीबों को लूट रहे हैं। पीएफआई अगर गलत है तो छापा मारा जाना चाहिए। परन्तु देखने में आया है कि 97 फीसदी छापे झूठे पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशियों की लिस्ट जल्द ही आएगी।

फिलिस्तीन और इजराइल का विवाद सुलझाने की जरूरत

कांग्रेस हमेशा से आंतकी गतिविधियों और हिंसा के खिलाफ रही है। उसका कभी समर्थन नहीं किया गया है। फिलिस्तीन और इजराइल का विवाद आपसी बातचीत से हल किया जाना चाहिए। फिलिस्तीन के लोगों पर लंबे समय तक हिटलर के जमाने में ज्यादतियां हुई थी। इसलिए उनके साथ सबकी सहानुभूति है। हमास एक आतंकी संगठन हैं और हम उसका समर्थन कभी नहीं करेंगे।

बाहरी संस्था को 71 रुपए दे रहे, प्रदेश में मात्र 20 रुपए

कांग्रेस नेता दिग्विजय ने गो बचाओ अभियान को संबोधित करते हुए कहा कि सुसनेर की सालरिया गौ अभ्यारण में बाहरी संस्था को लाकर सरकार 71 रुपए प्रति गाय के हिसाब से दे रही है और बाकी प्रदेश की गौशालाओं को 20 रुपए गाय के हिसाब से पैसा दिया जा रहा है। उधर राजस्थान में गौशाला खोलने के लिए जमीन मुफ्त में दी जा रही है और डेढ़ करोड़ का अनुदान भी दिया जाता है।

कांग्रेस की सरकार बनने पर गौशाला के लिए अनुदान दिया जाएगा। सडक़ों पर गाय न रहे इसकी चिंता की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह के विधानसभा में हर तरफ गाय बैठी रहती है। रोजाना 10 से 15 गाय वाहनों की चपेट में आने से मर जाती है। उन्हें गाय की चिंता नहीं है। केवल वोट लेने के लिए गौ माता का इस्तेमाल करते हैं। वे सत्ता के नशे में मदमस्त हैं।

उन्होंने कहा कि संत कमलकिशोर नागर 150 गौशाला चला रहे हैं। इसमें 40 हजार से ज्यादा गाय हैं और बगैर अनुदान के वे गायों की सेवा कर रहे हैं। ऐसे लोगों की सरकार मदद के लिए आगे नहीं आती है। इस दौरान कंप्यूटर बाबा ने भी प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।

कार्यक्रम में कांग्रेस नेता रवि भदौरिया, राजेंद्र वशिष्ठ, रवि राय,शिव लश्करी, देवव्रत यादव, अशोक भाटी, माया त्रिवेदी, राजेश त्रिवेदी, विवेक यादव, अजय राठौर, गजेंद्र मारोठिया, अभिषेक लाला, सपना सांखला, ललित बम, दीपक मेहरे, मकसूद अली, अनंत नारायण मीणा, दिनेश शर्मा, सुदर्शन गोयल, डॉ जितेंद्र परमार, राज हुजुर सिंह गौर, सत्यनारायण पंवार, चंद्रभान चंदेल, हिमांशु शर्मा, अरूण वर्मा, कैलाश सोनी, गीता यादव आदि मौजूद थे।

Next Post

आचार संहिता के चलते मामला उलझा, अनाज तिलहन व्यापारी संघ के चुनाव दिसंबर तक टले

Wed Oct 11 , 2023
सलाहकार समिति ने दो माह तक मामले को लटकाए रखा, अब सीजन आने से व्यापारी व्यस्त उज्जैन, अग्निपथ। अनाज तिलहन व्यापारी संघ के चुनाव अब तय समय से छह माह बाद हो पाएंगे। चुनाव कराने के लिए बनाई सलाहकार समिति ने दो माह तक मामले को लटकाए रखा और अब […]