जरूरतमंदों तक गर्म कपड़े पहुंचाने का अभियान शुरू

ज्ञानदीप मंडल ने घर-घर से ऊनी वस्त्र इकट्ठा किए

बदनावर, अग्निपथ। सेवा कार्य कभी छोटा या बड़ा नहीं होता है। यदि मन में जज्बा हो तो हम अपने किसी भी कार्य से सामाजिक सेवा में अपना योगदान दे सकते हैं।

उक्त विचार ज्ञानदीप मंडल के अध्यक्ष विजय बाफना ने व्यक्त किए। मंडल द्वारा जरूरतमंदों के लिए ऊनी कपड़ों का संग्रहण नगर के गली मोहल्लों में घूम कर एकत्र किए। कई घरों में ऐसे गर्म कपड़े जो उपयोग में नहीं आ रहे हैं और अच्छी हालत में है यह मात्र अलमारी और संदूक की शोभा बढ़ाते हैं, यदि यही वस्त्र एकत्र कर जरूरतमंदों तक पहुंच जाए, तो ठंड-शीत के प्रभाव से उन्हें बचाया जा सकता है।

इस हेतु आज ज्ञानदीप मंडल बदनावर के सदस्यों द्वारा ,छोटा हाथी वाहन लेकर गर्म कपड़े एकत्र किए आमजन ने जिनमें शाल, कंबल, मफलर,टोपा, कार्डिगन, जैकेट, स्वेटर,कोट प्रदान किए। कई दुकानदारों ने स्वयं वाहन पर आकर अपनी दुकान से नया माल भी इस हेतु प्रदान किया। कई लोग गाड़ी थोड़ी आगे निकल जाने पर साइकिल , मोटरसाइकिल और पैदल ही दौडक़र भाग कर आए और उन्होंने अपने घर से लाकर गर्म कपड़े प्रदान किये।

कई ,दानदाताओं ने आज नए गरम कंबल देने के लिए भी घोषणाएं की जिनमे 50 कंबल, Ÿजयेश जैन इंदौर, 50 कंबल सौरभ डोसी की ओर से घोषणा की गई है। साथ ही नरेंद्र नाहर, रसुल भाई, चांदा भाई, अशोक लौडा शैलेष चौधरी नागदा वाले ने भी नये कंबल भेंट किए। नगर में भ्रमण कर गर्म कपड़े एकत्र करने में ज्ञानदीप मंडल के अध्यक्ष विजय बाफना स्वयं के साथ हमारे वरिष्ठ सदस्य पंकज पंडया ,महेंद्र सुंदेचा, अर्जुनसिंह पवांर, शेखर यादव, दिलीप सिंह चौहान, विक्रमसिंह चौहान, हेमराज पवांर, जमील कुरेशी, विजय गादिया, अशोक लोढ़ा ने सहयोग प्रदान किया। मात्र 2 घंटे में छोटा हाथी पिकअप वाहन लोडिंग पूरा भर गया। लोगों ने इस सेवा कार्य में रुचि के साथ स्वेच्छा से ऐसे वस्त्रों को प्रदान किया।

किसी को ठंड से बचाने में 30 तक कर सकते हैं सहयोग

मंडल ने आमजन से अनुरोध किया है कि जो लोग आज ऐसे गर्म कपड़े प्रदान करने में चूक गए हैं वह 30 नवबंर तक विजय बाफना जवाहर मार्ग, अशोक लोढ़ा मोदी चौराहा, दिलीपसिंह चौहान (साईं फोटोकॉपी) अंबेडकर चौराहा की दुकान पर जाकर ऐसे ऊनीा वस्त्र जमा कर सकते हैं। इसके बाद आगामी दिनों में मंडल द्वारा बदनावर तहसील के ग्राम, मजरों, टोलों में जाकर जरूरतमंदों को इन एकत्र वस्त्रों को नि:शुल्क वितरित किया जाएगा। इस तरह किसी को ठंड से बचाने में सहयोग के लिए 30 नवंबर तक का समय है। जानकारी ज्ञानदीप मंडल के सदस्य मीडिया प्रभारी प्रदीप पांडेय् ने प्रदान की।

Next Post

दत्तीगांव में प्लास्टिक के थैले में रखकर फेंका बच्चा

Mon Nov 27 , 2023
9 से 10 दिन पहले पैदा नवजात घर के पीछे बाड़े में मिला – धार के एसएनसीयू में करवाया भर्ती धार, अग्निपथ। जिले में बीते 24 घंटे से बादल और मावठेे सक्रिय है। इस कड़ाके की ठंड के बीच मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। इस खराब […]