शिवराज के बेटे को उनके निर्वाचन क्षेत्र से लोग भगा रहे हैं इससे उनके काम का पता चल रहा : मस्ताल

बुधनी से शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ चुनाव लडऩे वाले मस्ताल का दावा 10 हजार मतों से जीतेंगे

उज्जैन, अग्निपथ। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ बुधनी से विधानसभा का चुनाव लडऩे वाले विक्रम मस्ताल का कहना हैकि इस बार मप्र में विधानसभा चुनाव के परिणाम चौकाने वाले आएंगे। वे दस हजार मतों से जीत रहे हैं।

यह दावा उन्होंने शुक्रवार को महाकाल के दर्शन करने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही। उन्होंने कहा कि बुधनी में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान शिवराज सिंह के पुत्र को नाराज लोगों ने इलाके से भगा दिया था, इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि शिवराज सिंह सरकार ने अपने इलाके में ही काम नहीं किया है तो प्रदेश के बाकी इलाकों की क्या स्थिति रही है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी महंगाई से परेशान था। परन्तु सरकार और उससे जुड़े लोग मजे कर रहे थे। उन्होंने जनता की कोई चिंता नहीं थी। महाकाल लोक में भारी भ्रष्टाचार किया गया। आवाज उठाने पर बेतुके बयान देकर लोगों को भ्रमित करने की कोशिश की जाती है।

मस्ताल का कहना है कि एक्जिट पोल नहीं यह तो ओपिनियन पोल है। यह भी कुछ लोगों के बीच किया गया है। इससे प्रदेश की जनता की राय का नाम दिया जा रहा है। जबकि प्रदेश की जनता ने कमलनाथ को फिर से मु यमंत्री बनाने का निर्णय सुना दिया है। अब 3 दिसंबर को फैसला आएगा और 6 दिसंबर को कमलनाथ फिर से मु यमंत्री की शपथ लेंगे। इससे पहले मस्ताल ने महाकाल के दर्शन किए। उनके साथ शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदौरिया, जिलाध्यक्ष कमल पटेल, संतोष सिंह, राजेश त्रिवेदी आदि मौजूद थे।

Next Post

मंगलनाथ क्षेत्र में पार्किंग, ठेले गुमटियां बेतरतीब लगे मिले, एक कर्मचारी का सात दिन का वेतन कटेगा

Fri Dec 1 , 2023
मंगलनाथ, काल भैरव क्षेत्र में कमिश्नर के निरीक्षण में अव्यवस्था मिली, दुकानदारों को चेतावनी उज्जैन, अग्निपथ। नगर निगम के कर्मचारी तमाम कोशिशों के बाद भी सुधर नहीं रहे हैं। इसका उदाहरण फिर से शुक्रवार को मंगलनाथ क्षेत्र में निगम कमिश्नर रौशन सिंह को देखने को मिला। अव्यवस्थित पार्किंग, ठेले गुमटियों […]