निगम कर्मचारियों की मांगों का होगा शीघ्र निराकरण : निगमायुक्त

निगम आयुक्त के साथ कर्मचारी संघों की हुई बैठक

उज्जैन, अग्निपथ। उज्जैन नगर पालिक निगम के स्थाई, अस्थाई एवं सेवा निवृत्त कर्मचारियों की मांगों का निराकरण शीघ्र किया जाएगा यह निर्देश निगम आयुक्त रौशन कुमार सिंह ने नगर निगम के सभा कक्ष में सफाई कामगार संघ, स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ एवं सेवा निवृत्त कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक मे संबंधित अधिकारियों को दिए।

निगम आयुक्त रौशन कुमार सिंह ने शेष रहे कर्मचारियों एवं सेवा निवृत्त कर्मचारियों को समयमान वेतन देने, सेवा निवृत्त कर्मचारियों की ग्रेचुटी के प्रकरणों का निराकरण करने, स्नातक कर्मचारियों को लेखा, पेंशन और स्थापना विभाग में पदस्थ करने, एरियर का भुगतान करने, पेंशनरों के 4 प्रतिशत डीए की राशि का एरियर देने, शेष रहे सफाई कर्मचारियों को वरीयता के आधार पर प्रोत्साहन राशि देने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

निगम कर्मचारियों की तरह ही सेवा निवृत्त कर्मचारियों को दो हजार मेडिकल भत्ता दिए जाने के संबंध में अन्य निकायों से जानकारी मंगाई जाने, विनियमित कर्मचारियों को मेडिकल भत्ते हेतु महापौर से चर्चा करने तथा उनकी वेतन वृद्धि अनुसंशा के आधार पर करने, अस्थाई कर्मचारियों को विशेष भत्ते के संबंध में प्रकरण एमआईसी को भेजे जाने, सफाई कर्मचारियों को मालिकाना हक के पट्टे हेतु शासन को प्रस्ताव भेजने, सफाई कर्मचारियों के पदो में वृद्धि हेतु शासन को प्रस्ताव भेजने के निर्देश संबंधित को दिए।

इसी प्रकार नगर निगम परिसर में निगम कर्मचारियों एवं आगंतुको के लिए वाहन पार्किंग की व्यवस्था शीघ्र करने, निगम के रिक्त पदों पर कर्मचारियों की पदोन्नती की कार्यवाही करने, नगर निगम मु यालय में कर्मचारियों को पीने के पानी के लिये आरओ फिल्टर प्लांट लगाने तथा समय-समय पर निगम कर्मचारियों के स्वास्थ्य परिक्षण हेतु स्वास्थ्य शिविर लगाने के लिए सीएमएचओ को पत्र लिखने के निर्देश दिए गए।

बैठक में सेवा निवृत्त कर्मचारी संघ के रमेश निगम ने नगर निगम की आय वृद्धि के लिए भी अनेक प्रस्ताव दिए जिसे निगम आयुक्त रौशन कुमार सिंह ने सराहा। बैठक में अपर आयुक्त आदित्य नागर, सहायक आयुक्त श्रीमती पुजा गोयल, प्रदीप सेन, अधिकक्षण यंत्री आर.आरत्र जारारोली, कार्यपालनयंत्री एन.के. भास्कर सहित सफाई कामगार संघ के संरक्षक रामचन्द्र कोरट, डॉ. पवन व्यास, रमेश चन्द्र रघुवंशी, मंसुक मेहरवाल, रमेश चन्द्र निगम, अजय प्रकाश मेहता, अल्काब भाई, नितिन मूसले, शैलेष नागर, संतोष शर्मा, सोनू पहलवान एवं कर्मचारी संघ के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Next Post

धार्मिक स्थलों पर दो लाऊड स्पीकर लगा सकेंगे, अनुमति लेना अनिवार्य

Fri Dec 15 , 2023
कलेक्टर – एसपी ने धर्मगुरुओं की बैठक में कहा-3 दिन में अनुमति की प्रक्रिया पूर्ण करायें उज्जैन, अग्निपथ। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम एवं एसपी सचिन शर्मा ने संयुक्त रूप से शहर के विभिन्न धर्मगुरुओं की बैठक लेकर अवगत कराया कि धार्मिक स्थलों पर लाऊड स्पीकर लगाने की अनुमति लेना अनिवार्य है। […]