महिला ने साथियों के साथ की युवक की हत्या

डंडे और सरिये से बेदम होने तक पीटते रहे, बाइक भी तोड़ी

उज्जैन, अग्निपथ। उज्जैन में 15 दिन पहले हुए मर्डर का वीडियो अब सामने आया है। महिला और उसके साथी युवक पर डंडे और सरिये लेकर टूट पड़े। हमले से युवक जमीन पर गिर पड़ा। आरोपी उसे बेदम होने तक पीटते रहे। युवक ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया था।

घटना बडऩगर में 3 दिसंबर की रात 9 बजे की है। यहां खोब चौक में रंजिश को लेकर जुगार राठौर (28) को राजा उर्फ कालिया, प्रियांक डोरिया, मनोज श्रवण और 3-4? साथियों ने लाठी – सरिये से पीटा था। बाइक में भी तोडफ़ोड़ की थी। जुगार अपने दोस्त रामेश्वर माली के साथ खोब दरवाजा स्थित शराब दुकान पहुंचा था, तभी आरोपियों ने दोनों को घेर लिया था। हमले में रामेश्वर को भी चोट आई थी। गंभीर हालत में जुगार को बडऩगर से उज्जैन जिला अस्पताल रेफर किया गया था। यहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई थी।

तीन आरोपी अरेस्ट, महिला समेत 3 फरार

बडऩगर थाना प्रभारी मनीष दुबे ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज किया गया था। एफआईआर रामेश्वर माली ने दर्ज कराई थी। जुगार सिंह और आरोपियों के बीच ठेला लगाने को लेकर पुरानी रंजिश थी। घटना वाले दिन दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद आरोपियों ने हमला कर दिया। तीन आरोपी राकेश राज, इकबाल और प्रियांक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला समेत तीन आरोपी फरार हैं।

Next Post

आशीर्वाद देने का झांसा देकर वृद्ध से ठगी सोने की अंगूठी

Tue Dec 19 , 2023
उज्जैन, अग्निपथ। शाम पैदल टहलने निकले विक्रम विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त कर्मचारी के साथ ठगी की वारदात होने का मामला सामने आया है। कार में आये 2 लोगों ने वारदात को अंजाम दिया है। नागझिरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है। नागझिरी थाना पुलिस ने बताया कि […]