सिख समाज आज से चार दिवसीय शहादत पर्व मनाएगा, खुले आकाश के तले करेंगे पाठ

शहीदों की याद में गौरव रैली और चित्र प्रदर्शनी का होगा आयोजन

उज्जैन, अग्निपथ। सिख समाज चार साहबजादों और माता गुजरी की महान शहादत पर चार दिवसीय शहादत पर्व का आयोजन 23 दिसंबर से 26 दिसंबर तक करेगा। पावन पर्व श्रद्धा और गौरव के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान श्री अखंड पाठ साहिब, शबद कीर्तन, व्या यान. गौरव रैली, चित्र प्रदर्शनी,फिल्म प्रदर्शन आदि का आयोजन किया गया है।

यह जानकारी समाज के जत्थेदार सरदार सुरेन्द्र सिंह अरोरा, संरक्षक सरदार इकबाल सिंह गांधी, गुरुद्वारा पटनीबाजार अध्यक्ष सरदार आत्मा सिंह विग, संभागीय प्रवक्ता सरदार एसएस नारंग, राजा कालरा ने दी।

उन्होंने बताया कि सिख पंथ के दसवें गुरू, श्री गुरु गोबिंद सिंह ने पौष मास में अपना पूरा परिवार देश और धर्म की रक्षा हेतु बलिदान किया था। पूरे विश्व का सिख समुदाय प्रतिवर्ष 21 से 28 दिसंबर के सप्ताह में उस महान शहादत को नमन करता है। इस तारत य में उज्जैन में 23 से 26 दिसंबर तक 4 दिन विशेष आयोजन किया जा रहा है।

गुरूद्वारा साहिब माता गुजरीजी, गीता कालोनी के अध्यक्ष सरदार पुरूषोतम सिंह चावला ने बताया कि 23 दिसंबर, शनिवार प्रात: 9.30 बजे माता गुजरी गुरुद्वारे में श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति के बाद निशान साहिब की सेवा की जाएगी। शाम को स्थानीय जत्थों के कीर्तन उपरांत 7.30 बजे लखनऊ से आमंत्रित भाई सुखप्रीत सिंह का शबद – कीर्तन होगा।

24 दिसंबर को व्या यान और शबद कीर्तन कार्यक्रम, रविवार को प्रात: 10 से 1. 30 तक कथा होगा । तत्पश्चात गुरू के अटूट लंगर का आयोजन होगा। वीर बाल दिवस (26 दिसंबर) के संबंध में 25 और 26 दिसंबर को विशेष आयोजन किए जा रहे है।

25 दिसंबर को एक विशाल गौरव रैली प्रात: 9 बजे गुरूद्वारा सुखसागर, फ्रीगंज से प्रारंभ होगी और गुरुद्वारा गुरुनानक घाट पर समाप्त होगी। संयोजक स. चरनजीत सिंह कालरा और स.दिलजीत सिंह अरोरा ने बताया रैली में समाजजन सफेद – केसरिया वस्त्र धारण कर दुपहिया वाहन पर निकलेंगे और साहिबजादों की अमर शहादत को नमन करेंगे। 26 दिसंबर को प्रात:5.30 बजे टॉवर चौक, फीगंज पर खुले आकाश के नीचे विशेष पाठ का अयोजन कर उस महान शहादत को नमन किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि मुगल शासन द्वारा माता गुजरी जी और दो छोटे साहिबजादों को दिसंबर की सर्दी में ठंडे किले की छत पर कैद कर प्रताडि़त किया गया था। पाठ के बाद टॉवर से गुरुद्वारा सुखसागर तक एक प्रभात फेरी निकाली जाएगी। टॉवर पर ही एक चित्र प्रदर्शनी भी लगाई गई है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा भी राष्ट्रीय वीर बाल दिवस के आयोजन के लिए उज्जैन में उमेश सेंगर प्रभारी और स. रणदीप सिंह मक्कड़ व स. गोविंद सिंह गिल सहप्रभारी बनाए गए हैं।

Next Post

विपक्षी सांसदों के निलंबन को लेकर शहर कांग्रेस ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा

Fri Dec 22 , 2023
उज्जैन, अग्निपथ। लोकसभा एवं राज्यसभा के सांसदों को सदन की कार्रवाई से निष्कासन करने पर शहर कांग्रेस कमेटी ने विरोध में धरना प्रदर्शन कर तहसीलदार रुपाली जैन को ज्ञापन सौपा। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रवि भदोरिया ने बताया कि जिस तरीके से भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा लोकसभा […]