मध्यप्रदेश के अरबाज का मेयर ट्रॉफी पर कब्जा

उज्जैन, अग्निपथ। सर्द रात्रि में पसीने की चाशनी में नहाये शरीर साधकों ने मध्य रात्रि तक कार्तिक मेला मंच से हजारों खेल प्रेमियों को शानदार खेल की दावत प्रदान की। श्रीराम जी की धुन पर माँस पेशियों को रामचरित मानस की धुन पर अदभुत रूप से ऐसा थिरकाया कि तालियों की अनुगूंज से फिट इंडिया हिट इंडिया का संदेश प्रसारित हुआ।

इंडियन बॉडी बिल्डर्स फेडरेशन मुंबई के तत्वावधान में राज्य शरीर सौष्ठव संस्था मध्यप्रदेश मुख्यालय, उज्जैन के विशेष सहयोग से नगर पालिक निगम, उज्जैन द्वारा पूर्व उपमहापोर प्रेमनाराण यादव की स्मृति में कार्तिक मेला के शुभ अवसर पर 34 वीं मेयर ट्रॉफी वेस्टर्न झोनल नेशनल बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का भव्य आयोजन किया गया।

दूधिया रोशनी से नहाये मंच पर देशभक्ति, स्वछता, बेटी बचाओ, स्वस्थ भारत के संदेश पर माँस पेशियों की थिर कन से भारत माता की जय, वंदे मातरम से परिसर झूम उठा… स्पर्धा के सर्वश्रेष्ठ शरीर साधक मध्य प्रदेश के अरबाज चेस्ट, बाई सेप्स, थाई,बेक, फ्रंट,ऐबडामिन ल मसल्स मे सब पर भारी रहे एवम मेयर ट्रॉफी, 50 हजार केश प्राइज पर कब्जा जमाकर श्रेष्ठता सिद्ध की।

स्पर्धा के परिणाम इस प्रकार रहे

  • 55 किलो ग्राम-रमेश जाधव महाराष्ट्र (स्वर्ण), दिपेश बोहिर महाराष्ट्र (रजत), सोहेल खान विधर्भ (कांस्य), अकरम, महाराष्ट्र, सुरेश नायक मध्य प्रदेश(प्रोत्साहन)।
  • 60 किलो- अरुण पाटिल, महाराष्ट्र (स्वर्ण), जमाल अंसारी, विधर्भ (रजत) , युवराज, मध्य प्रदेश (कांस्य) , राहुल पाटिल, गिरीश गोस्वामी, महा. (प्रोत्साहन)।
  • 65 किलो-गुलाम मुस्तफा, छत्तीसगढ़ (स्वर्ण), प्रतीक महाजन, महा. (रजत), संतोष टोकडे, महा. (कांस्य) आनंद यादव, अफराज खान, मध्य प्रदेश (प्रोत्साहन)्र।
  • 70 किलो- पंचाक्षरी लोनार, महा. (स्वर्ण) .. विशाल पाटिल, महा. (रजत), मयुरेश मोरे, महा., राहुल नरवरिया, मध्य प्रदेश (प्रोत्साहन)।
  • 75 किलो-विनायक लोखण्डे, महा. (स्वर्ण), जितेंद्र गिरी, महा.(रजत), सुनील गोस्वामी, मध्य प्रदेश(कांस्य), विनोद कागदे, महा., प्रियेष शर्मा, मध्य प्रदेश (प्रोत्साहन)।
  • 80 किलो- राजीव साहू, मध्य प्रदेश (स्वर्ण), जॉनि डिसूजा, गोवा (रजत) ऋषिकेश वागरे, महा. (कांस्य) उदित गुडविन, सैयद जमील, मध्य प्रदेश (प्रोत्साहन।
  • 85 किलो.. अरबाज खान, मध्य प्रदेश (स्वर्ण) , मिथुन ठाकुर, महा. (रजत) , रघुवेद कुलकर्णी, महा. (कांस्य) , आकाश राजपूत, विधर्भ, सचिन, मध्य प्रदेश (प्रोत्साहन)
  • 95 किलो.. चेतन नाईक, महा. (स्वर्ण) , सैयद हाशिम अली, मध्य प्रदेश (रजत) , नीलकंठ सुवास, महा. (कांस्य) , प्रदीप ठाकुर, मध्य प्रदेश, प्रणय साकरे, विधर्भ (प्रोत्साहन)
  • 100 किलो. . सम्राट ढाले, महा. (स्वर्ण) , अनमोल तिवारी, मध्य प्रदेश( रजत) , सर्वेश साहू, विधर्भ(कांस्य), आकाश राव, महा., आशिक भाटी(प्रोत्साहन) ,
  • 100 किलो से अधिक.. निशांत सोनी, (स्वर्ण) , अब्दुल रहमान (रजत), मनोज यादव (कांस्य) , चंद्रकांत देवतारे, संतोष डागर, सभी,मध्य प्रदेश(प्रोत्साहन)।

स्व.जगदीश नारंग स्मृति वेजयंती पर मुंबई के अरुण पाटिल ने चित्ता आकर्षक प्रदर्शन कर बेस्ट पोजर का खिताब एवम 10 हजार पर अधिकार सिद्ध किया। स्व.चुन्नी यादव एवम कमल पहलवान स्मृति मोस्ट इंप्रोवेड ट्रॉफी पर नाशिक के चेतन नाईक ने कब्जा किया। स्व. गुरुमुख दास थानी स्मृति बेस्ट मस्कुलर मेन ट्रॉफी नाशिक के पंचाक्षरी ने जीती। गोवा, महाराष्ट्र, विधर्भ छत्तीसगढ़, गुजरात,मध्यप्रदेश के 153 शरीर साधक एवम खेल अधिकारियों ने सहभागिता की।

मेयर ट्रॉफी का शुभारंभ इंटर नेशनल बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन के जनरल सेक्रेटरी चेतन पठारे, मुंबई, पार्षद सत्यनारायण चौहान, श्रीमती दुर्गा शक्ति सिंह चौधरी, डॉ.योगेश्वरी फिऱोजिया,राष्ट्रीय कोषाअध्यक्ष अतिन तिवारी, मध्य प्रदेश के चेयर मेन प्रेमसिंह यादव, अपर आयुक्त आदित्य नागर, जनसंपर्क अधिकारी रईस निजामी, पार्षद इमरान खान, जाहिद खान, पूर्व मिस्टर इंडिया राज्य अध्यक्ष जितेंद्र सिंह कुशवाह ने किया।

संचालन राष्ट्रीय निर्णायक शैलेंद्र व्यास, स्वामी मुस्कुराके ने किया। स्पर्धा के निर्णायक अरविंद सिंह,बी राज शेखर राव, महेंद्र टेकाम (रायपुर) , खुशाली वडिकर (गोवा) , संतोष पँवार (मुंबई), आशीष टोंक, रोहित जेठवा, समीर व्यास, गजेंद्र मेहता, अमित कनोजिया, राजेश भारती, अनिल चावंड (मध्य प्रदेश) रहे। मार्शल अर्जुन पंडित, अखिलेश ठाकुर थे।

पुरस्कार वितरण समारोह के अतिथि सांसद अनिल फिऱोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहैड़ा, मेयर मुकेश टटवाल,सभापति श्रीमती कलावती यादव, विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्याम बंसल,डी आई जी अनिल सिंह कुशवाह, आयुक्त नगर निगम रोशन सिंह, पार्षद प्रकाश शर्मा, रजत मेहता, कैलाश प्रजापति, अनिल गुप्ता, पुरुषोत्तम मालवीय, छोटेलाल मंडलोई, राजेश आजऩा, गोविंद शर्मा, नारायण यादव,आर.आर.यादव,विकास जादौन थे।

Next Post

ट्रैक्टर चोर गिरोह के चार बदमाश गिरफ्तार, 12 लाख के दो वाहन बरामद

Sun Dec 31 , 2023
मंदसौर जिले के दलौदा में छिपाकर रखा था चोरी का ट्रैक्टर-ट्राली सरदारपुर, अग्निपथ। ट्रैक्टर चोर गिरोह के चार बदमाशों को सरदारपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी का एक ट्रैक्टर-ट्रॉली व वारदात में इस्तेमाल बोलेरो वाहन भी जब्त किया है। दोनों वाहनों की कुल कीमत 12 […]