सर्राफ की दुकान से सोने की 14 चेन चुरा ले गईं महिलाएं

नाक का कांटा खरीदने के बहानेे आई, चेन से भरा डब्बा किया चोरी

बडऩगर, अग्निपथ। नगर में एक ज्वेलर्स की दुकान से ग्राहक बनकर आई महिलाओं ने सोने की करीब 14 चेन चोरी कर ली। चोरी करने वाली महिला गैंग का कोई सुराग अब तक पुलिस के हाथ नहीं लगा है। हालांकि पुलिस ने आरोपी महिलाओं को जल्द गिरफ्तार करने का फरियादी को आश्वासन दिया है।

शहर के एमपी चौक स्थित नवीन ज्वेलर्स की दुकान पर शुक्रवार को कुछ महिलाएं नाक में पहनने के लिए सोने का कांटा खरीदने पहुंची थी। जिनमें से एक महिला ने दुकान के काउंटर पर रखे डब्बे में से एक डब्बा चोरी कर लिया था। ज्वेलर्स के अनुसार डब्बे में लगभग सोने की 14 चेन थी। वारदात की जानकारी अगले दिन लगी तो पुलिस को सूचना दी।

जिस पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले व वारदात करने वाली महिलाओ के बारे में पता करने के लिए मशक्कत शुरू की है। चोर महिलाओ की तलाश में पुलिस के कुछ ठिकानों पर पहुंचने की खबर है।

पुलिस के लिए यह घटना चुनौती है। इस घटना को किस रूप में ले यह पुलिस पर निर्भर है। क्योंकि पुलिस पुलिस चुनौती स्वीकार करने की ही बात भले ही करे लेकिन पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था के बीच हुई वारदातों के आरोपियों के गिरेबां तक हाथ नहीं पहुंच पाते हैं। गौरतलब है कि पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था के बीच ही 2 सितंबर को तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराजसिंह की जन दर्शन यात्रा के दौरान नगर में चोरों ने एक साथ कई लोगों की जेब-गिरेबान पर हाथ डालकर पर्स, मोबाईल, नगदी, सोने की चेन पर हाथ साफ किया था।

जिसमें कई लोग फरियाद लेकर थाने पहुंचे थे। जिसमें से कुछ ही लोगो की रिपोर्ट दर्ज की गई थी तो कुछ लोगो के आवेदन लेकर चलता कर दिया था। इन घटनाओं में पत्रकारो के साथ भी वारदात हुई थी। जिस पर पत्रकारों ने लामबंद होकर चोरों को पकडऩे के लिए ज्ञापन भी दिये। किन्तु चोरो को पकडऩे में पुलिस की रूचि अभी तक सामने नही आई है। जबकि घटना के सीसीटीवी फुटेज व चोरो के हुलिए के बारे में सबूत पुलिस को उपलब्ध कराऐ जा चुके है।

आला अफसरों की भी ढिलाई…?

मुख्य मंत्री जनदर्शन यात्रा में उज्जैन एसपी व आला पुलिस अधिकारी के निर्देशन व उपस्थिति में सैकड़ों पुलिसकर्मी की तैनाती के बीच कई लोगों के साथ चोरी की घटना हुई थी। वे तुरंत फरियाद लेकर थाने पहुंचे थे। किन्तु पुलिस कितनी राशि थी, जोखिम भीड़ में लेकर क्यो गए जैसे सवाल में उलझी रही। पुलिस ने इन वारदातों को हल्के में लिया।

पुलिस तत्काल घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालती व फुटेज के आधार पर लोकेशन तलाशती तो वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश पुलिस गिरफ्त में होते। पुलिस की इस ढिलाई भरी कार्यशैली से जवाबदार आला अधिकारी उज्जैन एसपी भी अवगत है किन्तु उसके बाद भी इस घटना के बारे में कुछ भी कार्यवाही न किये जाना पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान है।

Next Post

सीएम डॉ. मोहन यादव ने अपने हाथों से बनाये अयोध्या भेजे जाने वाले लड्डू

Mon Jan 15 , 2024
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर की लड्डू निर्माण इकाई पहुंचे सीएम; अयोध्या भेजना है 5 लाख लड्डू- 4 लाख तैयार उज्जैन, अग्निपथ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की चिंतामण-जवासिया स्थित लड्डू प्रसाद निर्माण इकाई पहुँचकर अयोध्या के लिए बन रहे लड्डुओं की निर्माण प्रक्रिया का अवलोकन किया। […]