उज्जैन मंडी में सीजन का पहली बार आया नया गेहूं 3600 रुपए क्विंटल में बिका

इंदौर में नया गेहूं 12 हजार क्विंटल में बिकने से रिकार्ड बना

उज्जैन, अग्निपथ। कृषि उपज मंडी में सीजन का पहली बार नया गेहूं आया और अधिकतम 3600 रुपए और न्यूनतम 2612 रुपए के दाम पर बिका। जबकि इंदौर में सीजन का नया गेहंू 12 हजार रुपए क्ंिवटल में बिका। यह एक नया रिकॉर्ड बन गया है।

बुधवार को लोकवान की 1397 बोरियों की आवक हुई। यह अधिकतम 3601 से 1900 रुपए के न्यूनतम दाम पर बिका। जबकि नए गेहूं की 9 बोरियों की आवक हुई और यह 3601 से 2612 के दाम पर बिका। पूर्णा 3051 के अधिकतम और पोषक गेहूं 2631 के अधिकतम दाम पर बिका। चना देशी अधिकतम 5390 औ्र न्यूनतम 4000, चना काबली अधिकतम 16000 और न्यूनतम 5500 रुपए के दाम पर बिका। मक्का 2253 के अधिकतम दाम पर बिका। सोयाबीन की 9192 बोरियों की आवक हुई और यह 5050 के अधिकतम और 4651 के न्यूनतम दाम पर बिका। जबकि तुवरलाल 4251 के दाम पर बिकी।

कृषि उपज मंडी मे अयोध्या महोत्सव की तैयारियां शुरू

अनाज तिलहन व्यवसाय संघ के अध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल एवं सचिव हजारीलाल मालवीय की उपस्थिति में अयोध्या में होने जा रहे रामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर संस्था भवन पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि 20 जनवरी तक पूरे मंडी प्रांगण को भगवा ध्वज व लाइट साऊंड लगा कर सजाया जाएगा ।

22 जनवरी प्रात: 9 बजे से मंडी प्रांगण स्थित भगवान श्री गणेश जी के मंदिर पर सुंदरकांड व हवन होगा 12.0 5 से अयोध्या मे होने जा रहे भव्य महोत्सव का लाइव प्रसारण सभी व्यापारी साथी एक साथ मिलकर संस्था भवन पर देखेंगे। दोपहर 1.11 बजे महा आरती कर महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी संस्था के मीडिया प्रभारी शैलेंद्र सिंह बुंदेला द्वारा दी गई ।

वीडी मार्केट में भी दुकानों पर दीपक जलेंगे, मिठाई बंटेगी, होगी आरती

विक्रमादित्य क्लाथ मार्केट 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत सुबह से पूजन आरती का आयोजन किया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए भाजपा नेता वासु केसवानी ने बताया कि मार्केट के व्यापारियों के साथ बैठक का आयोजन किया जा चुका है। इस बैठक में तय किया गया कि सुबह मंदिर पूजन किया जाएगा। लाइव प्रसारण देखने की व्यवस्था की जाएगी। महाआरती और प्रसादी का वितरण किया जाएगा। व्यापारी अपनी -अपनी दुकानों पर दीपक जलाकर राम मंदिर निर्माण महोत्सव में सहभागी बनेंगे।

Next Post

ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया

Wed Jan 17 , 2024
बदनावर, अग्निपथ। यहां से 7 किमी दूर लेबड़ नयागांव फोरलेन पर ग्राम बोराली के सामने क्रॉसिंग पर आज सुबह करीब 11 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया। जिससे तीनों की मौत हो गई। मरने वालों में युवक, महिला एवं बालिका शामिल हैं। मृतकों के […]