वार्डों के विकास कार्य में हो रहा भेदभाव

भाजपा पार्षद सहित प्रतिनिधि मंडल नपा सीएमओ से मिला

धार, अग्निपथ। नगर पालिका अंतर्गत शहर के वार्डों में विकास कार्य ठप पड़े हुए हैं। कई क्षेत्रों में भूमिपूजन के बाद निर्माण कार्य शुरू नहीं हो रहे है। वार्डों में काम नहीं होने पर पार्षदों में नाराजगी देखी जा रही हैं।

बुधवार दोपहर के समय भाजपा पार्षदों का प्रतिनिधिमंडल नपा सीएमओ निशिकांत शुक्ला से मिला। यहां पर पार्षदों ने अपने वार्ड में बंद पड़े कार्यों को शुरू करवाने व नए कार्यों की स्वीकृति देने की बात कही। साथ ही भाजपा पार्षदों ने साधारण सभा की बैठक भी प्रतिमाह बुलाने की मांग रखी, ताकि पार्षद बैठक के माध्यम से ही सीधे संबंधित कर्मचारियों व अधिकारियों से अपने वार्डों को लेकर सवाल-जवाब कर सके। पार्षदों के अनुसार पिछले चार माह से कोई बैठक नहीं हुई है। सीएमओ से चर्चा के दौरान हुकुम लश्करी, चिंटु राठौर, नितेश अग्रवाल सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

एक ही वार्ड में 80 लाख के कार्य

पार्षद प्रतिनिधि शिव पटेल, पूर्व नपा उपाध्यक्ष कालीचरण सोनवानिया, मंडल अध्यक्ष विपिन राठौर सहित पार्षदों ने संयुक्त रूप से बताया कि निर्दलीय पार्षद व नपा अध्यक्ष द्वारा भेदभाव किया जा रहा है। भाजपा समर्पित पार्षदों के वार्डों में काम नहीं हो रहे हैं। इस प्रकार का भेदभाव सहन नहीं किया जाएगा, अगर शहर में विकास कार्य होंगे तो सभी वार्डों में जरूरत के हिसाब से बराबर होना चाहिए।

भाजपा षार्षदों के बहुमत के कारण ही परिषद बनी है। वार्ड क्रमांक-2 में 80 लाख के निर्माण कार्यों की स्वीकृति मिली हैं, वार्ड में काम भी हो रहा है। किंतु अन्य वार्डों के कार्य ही स्वीकृत नहीं हो रहे। भाजपा नेताओं के अनुसार अगर वार्डों में काम नहीं होंगे तो जल्द ही धरना आंदोलन किया जाएगा।

वेतन भी दिया जाए

प्रतिनिधि मंडल ने सीएमओ से कर्मचारियों का वेतन समय पर देने की मांग भी रखी है। नपा के आउटसोर्स कर्मचारियों को लंबे समय से सैलरी नहीं मिली हैं, ऐसे में जलकर व संपत्ति कर वसूली की गति को बढाने की मांग भी भाजपा नेताओं ने चर्चा के दौरान रखी। क्योंकि करीब 5 करोड़ रुपए का बकाया नपा को इन करों को लेकर ही आम जनता से वसूलना है।

Next Post

महाकाल में प्राचीन मंदिर के दोबारा निर्माण का काम शुरू

Wed Jan 31 , 2024
एक हजार वर्ष पुराने मंदिर का निर्माण पुरातत्व विभाग की देखरेख में राजस्थान के कारीगर करेंगे उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर में करीब ढाई साल पहलेे खुदाई में मिले प्राचीन मंदिर के ढांचे को अब पुरातत्व विभाग प्राचीन शैली के शिव मंदिर में आकार देगा। मदिर के निर्माण का […]