राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज उज्जैन में

3 किमी का होगा रोड शो, महाकाल दर्शन करेंगे राहुल, साथ रहेंगे कमलनाथ, दिग्विजय, जीतू पटवारी

उज्जैन, अग्निपथ। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 5 मार्च को उज्जैन पहुंचेगी। उज्जैन में कांग्रेस नेता कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, अरुण यादव, जीतू पटवारी सहित उमर सिंघार के भी मौजूद रहने की संभावना है। यात्रा मक्सी से होते हुए उज्जैन पहुंचेगी। यहां पर एक आम सभा को संबोधित करने के बाद यात्रा का रात्रि विश्राम इंगोरिया में होगा।

यात्रा मंगलवार की दोपहर करीब 3-4 बजे के आसपास मक्सी मार्ग से होते हुए यात्रा उज्जैन पहुंचेगी। विधायक महेश परमार ने बताया कि महाकाल मंदिर में दर्शन के बाद राहुल गांधी महाकाल चौराहा से, गुदरी, पटनी बाजार, गोपाल मंदिर, सराफा, सतीगेट, कंठाल, नई सडक़, दौलतगंज, मालीपुरा होते हुए देवासगेट चौराहा तक रोड शो करेंगे। 3 किमी के रोड के बाद देवास गेट पर राहुल गांधी यात्रा का समापन सभा के रूप में होगा।

राहुल की यात्रा के लिए उज्जैन में रोड शो वाले रूट पर कई स्वागत मंच बनाए जा रहे हैं। यहां पर स्थानीय नेता रोड मैप तैयार करने में लगे है। यात्रा का विश्राम इंगोरिया में होगा 6 मार्च को न्याय यात्रा बदनावर में होगी यहां भी राहुल गांधी रोड शो करेंगे। इसके बाद यात्रा गुजरात के लिए रवाना होगी।

सोमवार को ब्यावरा में राहुल गांधी ने रोड शो के बाद किसानों के साथ की खाट पंचायत

ब्यावरा (राजगढ़)। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा रविवार को ब्यावरा पहुंची। यहां पीपल चौराहे पर राहुल गांधी ने कहा, नरेंद्र मोदी ने मनरेगा का पैसा हिंदुस्तान के अरबपतियों को दे दिया। बैंक अंबानी-अडाणी को लाखों-करोड़ रुपए दे देता है, लेकिन बेरोजगारों को कर्ज नहीं मिलता। यहां रोड शो के बाद राहुल ने भाटखेड़ी में खाट पंचायत में किसानों से संवाद किया। मध्यप्रदेश में न्याय यात्रा के तीसरे दिन आज सुबह राहुल ग्वालियर के मोहना पहुंचे थे। ग्वालियर के बाबू क्वार्टर से शुरू होकर यात्रा शिवपुरी, फिर गुना पहुंची। गुना में समर्थकों ने राहुल का स्वागत आतिशबाजी से किया।

राघौगढ़ में सभा के बाद लंच ब्रेक हुआ। इसके बाद यात्रा बीनागंज, फिर ब्यावरा पहुंची। यहां आमसभा के बाद यात्रा भाटखेड़ी पहुंची। जहां पर राहुल गांधी किसानों के साथ खाट पंचायत की। चर्चा के लिए यहां पर 100 खाट लगाई गई थी। मीडिया को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई।

Next Post

शासकीय नौकरी से मोहभंग: जिला अस्पताल का मानसिक रोग विभाग अब रामभरोसे

Mon Mar 4 , 2024
डॉ. अग्रवाल ने दिया नौकरी से इस्तीफा, एक साल में तीन डॉक्टर शासकीय नौकरी छोडक़र जा चुके उज्जैन, अग्निपथ। बड़ी विडंबना है कि शासकीय डॉक्टर्स का रुझान निजी प्रेक्टिस में अधिक होने से वे शासकीय नौकरी छोडक़र जा रहे हैं। ऐसे में विषय विशेषज्ञ डॉक्टर्स की कमी लगातार स्वास्थ्य विभाग […]