रूबी यादव बनी महाकाल मंदिर की प्रोटोकाल एवं सुरक्षा अधिकारी

उज्जैन, अग्निपथ। होमगार्ड की प्लाटून कमांडर रूबी यादव ने एक बार फिर महाकाल मंदिर की सुरक्षा अधिकारी का चार्ज संभाल लिया है। इस बार उन्हें प्रोटोकाल अधिकारी भी बनाया गया है।

रूबी यादव पहले भी महाकाल मंदिर में सुरक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी संभाल चुकी है। जुलाई 2020 में उनके मार्गदर्शन में महाकाल मंदिर की सुरक्षा टीम ने यूपी के गैंगस्टर्स विकास दुबे को पकड़ा था। इसके बाद वो चर्चा में आई थीं। इस घटना के बाद महाकाल मंदिर की व्यवस्थाओं में हुए बदलाव के दौरान उन्हें बदल दिया गया था।

आते ही सुरक्षाकर्मियों को मुस्तैद किया

रूबी यादव ने कामकाज संभालते ही सुरक्षा कर्मचारियों को मुस्तैद करना प्रारंभ कर दिया है। उन्होंने चर्चा में बताया कि प्रत्येक सुरक्षा कर्मचारी चाहे वो महिला हो या पुरुष उसे मुस्तैद रहना होगा। उसकी यूनिफार्म, शेविंग सबकुछ बेहतर होना चाहिए। साथ ही प्रत्येक कर्मचारी को कहा गया है कि ड्यूटी के दौरान उसे सिर्फ खड़े नहीं रहना है, बल्कि अपने व्यवहार से दर्शनाथिर्यों को बेहतर सुरक्षा और अच्छा माहौल भी उपलब्ध करवाना है।

महाकाल मंदिर के विकास कार्यों हेतु 1 लाख रुपए दान

उज्जैन, अग्निनपथ। श्री महाकालेश्वर मंदिर में बैंगलौर के भरत अमोलिया द्वारा 01 लाख की नगद राशि श्री महाकालेश्वर मंदिर में चल रहे विकास कार्य हेतु दान दी गई। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा दानदाता का सम्मान किया गया।

Next Post

महाकाल मंदिर: रविवार को बढ़ी दर्शनार्थियों की भीड़, शीघ्र दर्शन की दो कतार की

Sun Mar 17 , 2024
उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकाल मंदिर में रविवार को दर्शनार्थियों की संख्या तेजी से बढ़ गई। इस कारण शीघ्र दर्शन की भी दो कतार करना पड़ी। लंबे समये से महाकाल मंदिर में सीमित संख्या में दर्शनार्थी पहुंच रहे थे। लेकिन शनिवार-रविवार के अवकाश के कारण रविवार को अचानक ही भीड़ बढ़ […]
महाकाल मंदिर दर्शनार्थी