उज्जैन: रंगपंचमी पर शाम निकलेगा बाबा महाकाल का चल समारोह

रंगपंचमी पर रंगो के बीच शहर में निकलेगी कई गेर

उज्जैन, अग्निपथ। शहर में शनिवार को रंगपंचमी पर्व की धूम रहेगी, मालवा क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग रंगपंचमी के पर्व को मनाते हैं। शहर भर में लोगो ने इसकी तैयारी कर ली है वही पुलिस ने भी हुड़दंगियों से निपटने के लिए ड्रोन से नजर रखने की बात कही है। 150 मोबाइल वेन के साथ 1500 से अधिक पुलिस कर्मियों को ड्यूटी पर शहर के अलग-अलग पॉइंट पर तैनात किया है। रजत ध्वज के साथ अन्य 11 ध्वज और सिंधिया स्टेट का स्वर्ण ध्वज शामिल होगा

रंगपंचमी महापर्व पर परंपरानुसार इस वर्ष भी बाबा महाकाल का ध्वज चल समारोह आज 30 मार्च शनिवार शाम 6 बजे महाकाल मंदिर से निकलेगा। इस विशाल ध्वज चल समारोह में बाबा महकाल के रजत ध्वज के साथ अन्य 11 ध्वज और सिंधिया स्टेट का स्वर्ण ध्वज शामिल रहेगा। साथ ही भारत देश की धर्म संस्कृति से परिचित कराती प्रदेशभर से आई झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

चल समारोह में वन्य जीवों के द्वारा शिव भक्ति, राधा कृष्ण के द्वारा बरसाना में होली, गजेंद्र मोक्ष की झांकी, त्रिपुरासुर वध की झांकी, मानव द्वारा शिव लीला की चलित झांकी के साथ 70 फीट की झांकी में हनुमान अष्टक का विवरण नजर आएगा। बाबा महाकाल के सेहरे दर्शन की झांकी के साथ बाबा वीरभद्र के ध्वज दर्शन महाकाल भक्तों को होंगे।

ध्वजा यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व शाम 6 बजे से महाकाल मंदिर प्रांगण में कलेक्टर, कमिश्नर, आईजी, डीआईजी, एसपी, महाकाल मंदिर प्रशासक, महंत विनीत गिरी सहित वरिष्ठ गणमान्य नागरिकों द्वारा पूजन किया जाएगा। तत्पश्चात कुंड की परिक्रमा लगाने के बाद चल समारोह नगर भ्रमण पर निकलेगा।

चल समारोह महाकाल मंदिर से प्रारंभ होकर तोपखाना, दौलतगंज, नईसडक़, कंठाल, सराफा, गोपाल मंदिर होता हुआ रात करीब 10.30 बजे तक पुन: महाकाल मंदिर पहुंचेगा। चल समारोह में मध्यप्रदेश सहित दूसरे राज्यों के प्रसिध्द बैंड जिनमें इंदौर का राजकमल बैंड, उज्जैन से गणेश मालवा बैंड, आरके बैंड, भोपाल से नाद ग्रुप, नासिक का बैंड शामिल होगा। महाराष्ट्र के नासिक से करीब 70 महिलाओं के द्वारा नाद यंत्रों से वातावरण को गुंजायमान किया जाएगा।

नगर गेर में रंगो की बोछार करते हुए चलेगे टेंकर

शनिवार को रंग पंचमी पर नगर पालिक निगम नगर गेर निकालेगी। महाकालेश्वर मंदिर से ध्वज पूजन के साथ होगा जो महाकाल मंदिर चौराहा, गुदरी, पटनी बाजार होते हुए गोपाल मंदिर पर समापन होगा। नगर गेर में नगर पालिक निगम के फायर फायटर, टेंकर रंगीन एवं खुशुबुदार पानी की बोछार करते हुए चलेंगे वही ब्लोअर के माध्यम से गुलाल उड़ाया जाएगा। गेर में ढोल-ताशे शामिल रहेंगे। गेर के समापन स्थल गोपाल मंदिर पर फव्वारे की व्यवस्था भी की जाएगी साथ गेर मे शामिल नागरिकों के लिए स्वल्पाहार एवं ठण्डाई की व्यवस्था की जाएगी।

कार्तिक चौक, सिंहपुरी और भागसीपुरा से भी निकलेगी गेर

उज्जैन में रंगपंचमी पर भगवान श्री महाकाल की गेर के अलावा सिंहपुरी, कार्तिक चौक और भागसीपुरा से भी गेर निकाली जायेगी। यहां पर दोपहर में गुलाल गेर और शाम को अखाड़ों व झांकियों के साथ रंगारंग गेर निकाली जायेगी।

पुलिस की रहेगी कड़ी नजर

आम जन की सुरक्षा की दृष्टि से व हुडगंद मचाने वालो पर लगाम लगाने के लिए एसपी कलेक्टर ने आदेश जारी किए है। शहर के रंग बावड़ी, गदा पुलिया, देवासगेट, मालीपुरा, निकास चौराहा, महाकाल मंदिर क्षेत्र, गोपाल मंदिर क्षेत्र मुख्य में पुलिस की ख़ास नजर रहेगी। एसपी प्रदीप शर्मा ने कहा कि 50 से ज्यादा पुलिस मोबाइल पूरे शहर में भ्रमण करेगी। 3000 से ज्यादा लोगो को अब तक बाउंड ओवर किया गया है। 100 के आस पास जिलाबदर के नोटिस तामिल किए गए है। 1500 करीब पुलिस बल की अलग अलग चेकिंग पॉइंट लगाए जाएंगे।

Next Post

महाकाल गर्भगृह अग्निकांड : जिला पंचायत सीईओ मृणाल मीणा बने मंदिर प्रशासक, संदीप सोनी को हटाया

Fri Mar 29 , 2024
नए प्रशासक ने आते ही छह लोगों को नोटिस थमाए उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में धुलेंडी पर भस्मारती के दौरान लगी आग के मामले में मंदिर समिति ने छह लोगों को नोटिस जारी किया है। इसमें दो सहायक प्रशासक सहित गर्भगृह प्रभारी और सुरक्षा अधिकारी भी शामिल […]