सूरज की तपिश भी नहीं रोक सकी मतदान के मतवालों को

धार में 71 प्रतिशत से अधिक वोट डले

धार, अग्निपथ। लोकसभा चुनाव सोमवार को मतदाताओं ने प्रत्याशियों के भाग्य का बटन दबाकर उनकी किस्मत को मशीन में बंद कर दिया। जिले में 71 प्रतिशत से ’यादा लोगों ने मतदान किया। सूरज की तेज तपिश के बावजूद लोगों में मतदान के लिए उत्साह देखा गया। जिसके चलते सुबह के समय कतारें लगीं। हालांकि दोपहर में सन्नाटे की स्थिति बनी।

मतदान का प्रतिशत जिस गति से बढ़ा, पारा भी उसी गति से चढ़ा। सुबह के पहले दो घंटे में औसत 12 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि बाद के दो घंटे में करीब 20 प्रतिशत मतदान बढ़ा। लेकिन सुबह 7 से दोपहर 1 बजे के बीच सर्वाधिक तेज गति से मतदान हुआ।

मतदान को लेकर सुबह से ही शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में उत्साह दिखाई दिया। सुबह से ही गर्मी के बीच ग्रामीण के कई बूथों पर तो पीने का पानी तक की व्यवस्था नहीं थी। हालात यह हो गए कि गांव के लोगों ने ही वोटरों के साथ ड्यूटी पर रहे कर्मचारियों को ठंडा पानी पिलाया, गांव के लोगों ने पोलिंग बूथ पर ही ड्रमों में बर्फ डालकर पानी को ठंडा करके आने लोगों को पिलाया।

वृद्धों-दिव्यांग ने दिखाया उत्साह

लोकसभा मतदान को लेकर दिव्यांगों और वृद्धों में उत्साह दिखाई दिया। कोई बैसाखी के सहारे तो कोई व्हील चेयर और अपने परिजनों के साथ मतदान करने के लिए केंद्र पर पहुंचा। मतदाताओं ने बताया कि उन्हें घर से मतदान की सुविधा थी, स्वयं केंद्र पर जाकर मतदान करना चाहते थे। इस वजह से मतदान के लिए आए हैं। वही केंद्रों पर ऐसे भी मतदाता आये जिनके मतदान उनके परिवार के लोगों ने किया वही उसके लिए फार्म भरने की प्रकिया भी रही।

सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। शहर व आदर्श मतदान केंद्र पर प्राथमिक चिकित्सा की सुविधा भी थी। कई केंद्रों पर प्रारंभिक चरण में मतदान करने आने वालों का फूल व मालाओं से स्वागत किया गया। इधर इधर अनारद मतदान केंद्र पर गर्मी को देखते हुए ठंडाई भी पिलाई गई लोगों के लिए पानी, छांव और व्हीलचेयर की व्यवस्था की गई थी।

दोपहर बाद घरों से निकली महिलाएं

लोकसभा चुनाव में लोगो को कम उत्साह रहता है। इस बार ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से महिला मतदाताओं की संख्या काफी कम रही, लेकिन दोपहर 10 बजे के बाद कई केंद्रों पर महिलाएं काफी संख्या में एक साथ आईं। क्योंकि की महिला वोटर सुबह घर का काम किया और फिर मतदान के लिए आए। कई बूथों पर भीड़ के कारण वोट डालने के लिए इंतजार भी करना पड़ा। केंद्रों पर को वोट डालने के महिलाओं की लाइन लगाई। वही शाम को मौसम खराबी के कारण कही वोटर वोट डालने नहीं पहुँचे।

कूलर की ठंडी हवाओं के बीच की वोटिंग

गर्मी के बीच ग्रामीण क्षेत्रों में सभी बूथों पर हवा के लिए सिर्फ पंखे के साथ कूलरों की व्यवस्था थी। वही कही केंद्रों पर पंखे भी गर्म हवा फेंक रहे थे। इसके चलते जब भी बूथ पर कोई मतदाता नहीं आता तो यह लोग सीट छोडक़र कुछ समय के लिए बाहर भी आते जाते रहे। ’यादातर ग्रामीण क्षेत्रों के बूथों पर काफी गर्मी का असर देखने को मिला।

चार बजे के बाद लगी रही भीड़

कई बूथों पर वोटरों की भीड़ सुबह से शाम तक कम ’यादा होती रही, लेकिन सुबह 7 से 11 बजे तक व शाम 4 से 6 बजे के बीच अधिकांश सभी बूथों पर मतदाताओं की भीड़ लग गई। इसके चलते लोगों को मतदान के लिए इंतजार भी करना पडा। वहीं ग्रमीण क्षेत्रो में मतदान बढऩे के लिए एक दूसरों को घर-घर से बुलाकर लाते देखे गए।

104 वर्षीय बुजुर्ग ने वोट देकर सेल्फी खिंचवाई

लोकतंत्र के महा यज्ञ में आहुति डालने कुक्षी विधानसभा में भी लोगों में सुबह से उत्साह दिखाई दिया। सुसारी में मतदान केंद्र 204 और 205 पर सुबह से ही मतदाताओं की लाइन ओर इंतजार करते देखा गया है लोगों ने गर्मी से बचने के लिए सुबह 8 बजे ही मतदान केंद्रों पर जाकर अपने-अपने मत का उपयोग कर लोकतंत्र को मजबूत लोकसभा चुनावों में किया। गांव के वयोवृद्ध 104 वर्षीय टीकम बाबा धनगर ने पोलिंग बूथ 204 पर वोट डाला और सेल्फीखंचाई।वही निसरपुर क्षेत्र में भी महिलाओ की लंबी लाइनें मतदान केंद्रों पर दिखी।

इवीएम खराब होने से मतदान देर से हुआ

गंधवानी विधानसभा के बाग ब्लॉक में ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से मतदाताओं की भीड़ नजर आई। ग्राम पंचायत वाणदा में 206 पोलिंग बूथ पर भी मशीन हुई खराब। बाग क्षेत्र के पोलिंग नंबर 221 ग्राम बंधान्या में भी इवीएम खराब होने से पौन घंटे बाद मतदान शुरु हुआ। टकारी 186 में दो बार हुई मशीन में खराबी ओर पौने 9 बजे बाद सुचारू हुआ शुरू मतदान।

जनप्रतिनिधियों ने डाले वोट

आमजनता के साथ मतदान में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भी सहभागिता की। भाजपा प्रत्याशी सावित्री ठाकुर ने तारापुर, कांग्रेस प्रत्याशी राधेश्याम मुवेल ने अमलाठा ओर धार में विक्रम वर्मा और उनकी पत्नी नीना वर्मा ने ब्रहाकुंडी स्कूल पहुंचकर वोट डाला। व मनोज सोमानी बदनावर तो भैंसोला में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने मतदान किया। और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने ग्राम बारिया में मतदान किया। भाजपा नेता जयदीप पटेल ने डही में मतदान किया।

मतदानकर्मी की मौत

इस बीच निर्वाचन कार्य में लगे बीईओ सुमन कुमार वाष्र्णेय के दुखद निधन की भी घटना सामने आई है। वाष्र्णेय की ड्यूटी मतदान सामग्री वितरण और संग्रहण कार्य में लगाई गई थी। इस बीच उनकी असमय मृत्यु हुई है। इस घटना के बाद मप्र के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनूपम राजन सहित जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने भी निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Next Post

97 प्रतिशत से ज्यादा अंक से उत्तीर्ण छात्राओं के टॉपर रहने का राज..बिना ट्यूशन बने टॉपर

Tue May 14 , 2024
मोबाइल-टीवी से दूरी, शिक्षकों की सलाह और सेल्फ स्टॅडी पर फोकस उज्जैन, अग्निपथ। सीबीएसई (केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) क ी कक्षा 10वी और 12 वी के नतीजे सोमवार को दोपहर बाद घोषित हुए। सीबीएसई से मान्यता प्राप्त जिले में करीब 34 विद्यालय है। इनमें 17 विद्यालय शहरी सीमा में है। […]