नौतपा से पहले प्रदेश के सबसे गर्म जिलों में शामिल हुआ धार

रोहिणी नक्षत्र में आज सूर्य का होगा प्रवेश, दिन का तापमान 45 पार

धार, अग्निपथ। नौतपा के पहले धार जिला भीषण गर्मी के दौर से गुजर रहा है। पारा लगातार रिकॉर्ड तोड़ रहा है। पिछले तीन दिन से अधिकतम तापमान 44 डिग्री के ऊपर चल रहा है। दिन के साथ-साथ रात का तापमान में भी एकाएक इजाफा हुआ है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री रहा। जबकि रात का तापमान 30 डिग्री पर पहुंच गया। जो इस सीजन की सबसे गर्म रात रही।

भीषण गर्मी के चलते सुबह से शुरू हो रही तपन रात तक चैन नहीं लेने दे रही। रात में भी इतनी तेज गर्मी पड़ रही है कि कूलर, पंखों ने भी काम करना बंद कर दिया है। बीच-बीच में बिजली कटौती से लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है। गर्मी की वजह से लोगों देररात तक छतों पर टहलते हुए नजर आ रहे वहीं दोपहर में लू के थपेड़ों इतने तीखे लग रहे हैं, जैसे आग के सामने से निकल रहे हों। भयंकर गर्मी के कारण अब इंसानों के साथ पशु-पक्षी भी बेहाल होने लगे हैं। आने वाले दिनों में भी मौसम विभाग ने राहत के कोई संकेत नहीं दिए हैं। हालांकि बीच-बीच में बादल भी छाए रहने की संभावना है। शुक्रवार को भी दोपहर ढाई बजे अचानक आसमान पर घने बादल छा गए। जिससे लोगों को तेज धूप से राहत मिली, लेकिन दोपहर सवा तीन बजे से फिर से तीखी धूप निकल आई। वही आसमान में बादल आने से थोड़ी राहत आई है।

गर्मी के सीजन में इन दिनों सूरज मालवा-निमाड़ में आग उगल रहा है। साल बाद जिले को अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री पर पहुंच गया है। वहीं हवा भी अपना रुख दिख ही है। जो सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। वहीं प्रदेश के सबसे गर्म जिलों में भी शामिल रहा। तेज धूप के कारण दोपहर 3 बजे के बाद कम ही लोग बाहर निकले। मौसम विभाग ने 46 जिलों में लू चलने के चलते अलर्ट जारी किया है। ऐसे में खुद को बचाने के लिए लोगों को कई जतन करना होंगे।

नौतपा आज से, ओर होगी तपन

2 जून तक पड़ सकती है भीषण गर्मी सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में जाने पर 25 मई से नौतपा शुरुआत हो रही है। इस दौरान तापमान में और अधिक वृद्धि होगी ज्योतिषाचार्य शास्त्री के अनुसार ज्येष्ठ माह के दौरान सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, जिस वजह से नौतपा लगता है। मई-जून के दौरान सूर्य 9 दिनों के लिए रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, उस दौरान पृथ्वी का तापमान बढ़ जाता और लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ता है। नौतपा 25 मई से शुरू होकर 2 जून तक चलेगा।

इस दौरान भीषण गर्मी पड़ेगी। नौतपा शनिवार से शुरू होगा। इसके 48 घंटे पहले ही दिन में गर्मी ने रिकॉर्ड तोडऩे शुरु कर दिए हैं। शुक्रवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह पहली बार रात का पारा 29 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार लू के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। फिलहाल दो दिन तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहने की संभावना है। दिनभर चली लू के थपेड़ों ने परेशान कर दिया।

इसलिए ऐसा मौसम 26 बाद राहत

26 के बाद तापमान में मिलेगी थोड़ी राहत मिलेगा मौसम मौसम विशेषज्ञ के अनुसार राजस्थान के ऊपर चक्रवाती हवाओं का घेरा है। ट्रफ लाइन भी गुजर रही है। इसके चलते बंगाल और अरब सागर की खाड़ी से आ रही नमी बादल के रूप में सक्रिय है। साथ में दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के हिस्से में निम्न दाब क्षेत्र है। सबसे ज्यादा तापमान वाले जिलों में शामिल हो गया है। जानकारों के अनुसार नौतपा की शुरुआत तो तेज गर्मी से होगी। लेकिन दो दिन बाद चक्रवाती विक्षोभ के कारण तापमान में मामूली कमी आ सकती है। साथ ही अगले 48 घंटे के दौरान जिले में लू चल सकती है।

किसानों को सलाह-40 डिग्री से कम तापमान होने पर ही बोवनी करें

कृषि विशेषज्ञ जीएस गठिया ने बताया जिन किसानों ने सब्जी की फसल लगाई है, वह सिंचाई समय पर करें। सब्जियों की तुड़ाई का कार्य सुबह व शाम को कर लें। जिनके पास सिंचाई के संसाधन नहीं हैं वे किसान 40 डिग्री से कम तापमान होने पर ही बोवनी कार्य करें। अभी बोवनी करने से बीज जल सकता है। वहीं पशुओं को लू से बचाने के लिए उन्हें दोपहर के समय धूप में चरने नहीं भेजे। छांव वाले स्थान पर पशुओं को बांधे, उन्हें समय पर पानी पिलाते रहें। उन्हें हरा चारा खिलाएं। दिन में एक या दो बार नमक व शक्कर का पानी जरूर पिलाएं ताकि उनके अंदर पानी की कमी नहीं हो।

दोपहर में जरूरी हो तो ही घर के बाहर निकलें

दोपहर के समय गर्मी का असर अधिक रहता है इसलिए जरूरी काम होने पर ही बाहर निकलें। अन्यथा दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक धूप में जाने से बचें। गर्मी में पसीना आने से शरीर में पानी की कमी होती है। इसलिए पानी ज्यादा मात्रा में पीएं। खाने में प्याज और संतुलित भोजन लें। लू लगने पर शाम को प्याज का इस्तेमाल कर पैर और हथेली में रगड़ें। गर्मी में भोजन संतुलित और सीमित मात्रा में लें। साथ ही तीखा व मसालेदार भोजन नहीं करें। भोजन में दही, छाछ तथा नींबू पानी लें। हल्का भोजन लें। इससे कई प्रकार की बीमारियों से बच सकते हैं। धूप में घूमते समय चेहरे और आंखों को सुरक्षित रखें। तेज धूप के कारण लोग परेशान हुए। अस्पताल में बेचैनी व घबराहट के साथ उल्टी-दस्त से पीडि़त मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

आंधी-बारिश के आसार

सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में आने का प्रभाव ज्योतिष गणना के मुताबिक शनि की वक्री चाल के चलते नौतपा खूब तपेगा। हालांकि नौतपा के आखिरी दो दिनों के भीतर आंधी तूफान व वारिश होने की संभावना रहेगी। वैज्ञानिक तथ्य के मुताबिक, मई के आखिरी सप्ताह में सूर्य और पृथ्वी के बीच की दूरी सबसे कम हो जाती है। उस दौरान सूर्य की किरणें सीधे धरती पर पड़ती हैं, इसलिए गर्मी इन दिनों में सबसे ज्यादा गर्मी होती है। नौतपा के दौरान पेड़-पौधे लगाने से बहुत पुण्य मिलता है। पेड़-पौधे लगाने के साथ ही इसकी सिंचाई भी करें। इन दिनों में पेड़-पौधों में जल डालने से पितृ प्रसन्न होते हैं और इससे पुण्य फल की प्राप्ति होती है।

स्कंद पुराण के अनुसार नौतपा में गरीब और जरूरतमंदों में ऐसी चीजों का दान करें, जो गर्मी से राहत देती हो. इस समय आप अन्न, जल, सत्तू, पंखा, घड़ा, मौसमी फल, वस्त्र, छाता और जूते-चप्पलों का दान कर सकते हैं. इससे ग्रहों के अशुभ फल कम होती है।

Next Post

बच्चों को जहर खिलाकर जान देने वाली महिला के पति ने की आत्महत्या

Fri May 24 , 2024
चार दिन में पति-पत्नी दोनों की मौत के बाद परिवार सदमे में, बच्चों की हालत ठीक उज्जैन, अग्निपथ। मायके से 2 बच्चों को लेकर लौटी महिला ने चार दिन पहले दोनों बच्चों को जहर खिला दिया था और खुद भी खा लिया था। महिला की मौत हो गई थी। चार […]