उज्जैन मेें 24 जून तक आयेगा मानसून

प्रदेश में 15 जून के बाद जबलपुर संभाग से होगी एंट्री, ग्वालियर-चंबल में सबसे आखिरी में

उज्जैन/भोपाल। मध्यप्रदेश में मानसून की एंट्री 15 से 20 जून के बीच होगी। आईएमडी भोपाल के सीनियर वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह के मुताबिक- प्रदेश के दक्षिणी हिस्से- छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी-बालाघाट से मानसून एंटर होगा। फिर आगे बढ़ेगा। ऐसे में 20 जून तक भोपाल, 22 जून तक इंदौर और 24 जून तक उज्जैन संभाग में पहुंच जाएगा। ग्वालियर-चंबल में सबसे आखिरी में एंटर होगा। पिछली बार 25 जून तक पूरे प्रदेश में मानसून आ गया था।

प्रदेश में इस बार मानसून जमकर बरसेगा। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने जून से सितंबर यानी चार महीने तक प्रदेश में 104 से 106 प्रतिशत तक बारिश होने का अनुमान जताया है। यह सामान्य से अधिक 4 से 6 फीसदी ज्यादा है। प्रदेश की औसत बारिश एवरेज 37.3 इंच है। साल 2023 में प्रदेश में 100 प्रतिशत बारिश हुई थी। इंदौर, उज्जैन समेत आधे एमपी में सामान्य से अधिक पानी गिरा था। इस बार भी इससे ज्यादा आंकड़ा रहने की उम्मीद है।

केरल में एक दिन पहले एंट्री, इसलिए समय पर आने की उम्मीद

इस बार मानसून ने केरल में समय से एक दिन पहले ही दस्तक दे दी। इसके चलते मध्यप्रदेश में भी समय पर आने की उम्मीदें बंध गई है। प्रदेश में सामान्य तौर पर 15 जून तक मानसून आ जाता है। सीनियर वैज्ञानिक डॉ. सिंह ने बताया, यदि बीच में मानसून की रफ्तार कम भी होती है तो 20 जून तक हर हाल में मानसून प्रदेश में एंटर हो जाएगा।

Next Post

अभा क्षत्रिय महासभा की युवा विंग की शहर कार्यकारिणी घोषित

Mon Jun 3 , 2024
महाराणा प्रताप जयंती को लेकर बैठक संपन्न उज्जैन, अग्निपथ। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने एक बैठक आयोजित आगामी महाराणा प्रताप जयंती के मौके पर होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की। साथ ही महासभा की युवा विंग की शहर कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई। रविवार को सेठी नगर स्थित […]