सिंहस्थ-2028: मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में 11 सदस्यीय मंत्रिमंडलीय समिति गठित

सिंहस्थ-2028 के कार्यों का निर्णय करेगी समिति

उज्जैन, अग्निपथ। सिंहस्थ 2028 के लिये विभिन्न विभागों द्वारा किये जाने वाले कार्यों के लिये राज्य शासन द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 11 सदस्यीय मंत्री मंडलीय की समिति गठित की गई है। समिति सिंहस्थ-2028 के अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा संपन्न कराये गये कार्यों की समीक्षा, कार्योत्तर स्वीकृति, अतिरिक्त राशि आवंटन के प्रस्ताव आदि पर निर्णय लेगी।

मंत्री मंडल समिति में उप मुख्यमंत्री द्वय जगदीश देवड़ा, राजेन्द्र शुक्ल, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र भावसिंह लोधी और तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल को सदस्य नामित किया गया है। मुख्य सचिव मध्यप्रदेश शासन समिति के सचिव बनाये गये है।

Next Post

उज्जैन पहुंचे साधु संतों ने महाकाल दर्शन कर सिंहस्थ के लिए बैठक की

Sat Jun 8 , 2024
उज्जैन, अग्निपथ। शिप्रा नदी स्थित अखाड़ा क्षेत्र में साधु संतों का हरिद्वार से उज्जैन आगमन हुआ। दत्त खड़ा पर साधु संतों की बैठक आयोजित हुई। सभापति प्रेम गिरि जी महाराज ने साधु संतों को बैठक में यह बताया कि सनातन धर्म के लिए कैसे कर करना चाहिए। कामाख्या पुत्र हिमालय […]