सेवानिवृत स्वास्थकर्मी के घर बदमाशों का धावा, मारपीट कर लूट ले गए नकदी-जेवरात

उज्जैन/बडऩगर अग्निपथ। बडऩगर रोड पर बुधवार-गुरुवार दरमियानी रात चार बदमाश रिटायर्ड स्वास्थ कर्मचारी के घर हमला कर दिया। बदमाशों दंपत्ति को मारपीट कर नकदी व जेवरात ले गए। घटना में घायल वृद्ध को गंभीर चोंट आने पर जिला अस्पताल में भर्ती किया है। वारदात से क्षेत्र में हडक़ंप मच गया। मामले में इंगोरिया पुलिस खोजबीन कर रही है।

बडऩगर के समीप स्थित ग्राम ऊटवास निवासी सुंदरलाल पिता ऊंकारलाल शर्मा (78) स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी थे। 32 वर्ष से वह पत्नी विद्याबाई के साथ अपने खेत पर बने मकान पर रहतेे है। बुध-गुरु की रात करीब 1.30 बजे विद्याबाई वॉशरूम गई। इसी दौरान चार बदमाश घर में घूसे और दंपति पर लकड़ी से हमला कर दिया। दोनों को घायल कर बदमाश घर में रखे 50 हजार रुपए,सोने का मंगलसूत्र व पायजेब ले गए। मॉ ने कॉल कर गांव में मौजूद पुत्र दीपक को बुलाया, जिसकी सूचना पर पहुंची डायल 100 दंपत्ति को बडऩगर अस्पताल ले गई। प्राथमिक उपचार के बाद शर्मा को हाथ पर गंभीर चोंट देख जिला अस्पताल रैफर कर दिया। मामले में इंगोरिया पुलिस ने शर्मा की रिपोर्ट पर अज्ञात लूटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी।

कुएं में फैंक गए मोबाइल

टीआई अशोक शर्मा ने बताया कि लूटेरे शर्मा का मोबाइल छीनकर पास ही सूखे कुएं में फेंक गए थे, लेकिन उनकी तकिए के नीचे रखा उनकी विद्याबाई का मोबाइल नहीं देख पाए,जिससे वह पुत्र को बुला पाए। कुएं से भी मोबाईल बरामद कर लिया।

डॉग को भी नहीं मिला सुराग

बदमाशों का पता लगाने के लिए गुरुवार सुबह एफएसएल,फिंगर प्रिंट व स्नेफर डॉग पहुंचा। डॉग क्षेत्र में कई जगह घूमा, लेकिन उससे कोई सफलता नहीं मिल सकी। टीम ने मौके से प्रमाण जुटाए। मामले में पुलिस ने संदिग्धों को खोजा, लेकिन अब तक लूटेरों का पता नहीं चल पाया है।

Next Post

दो दिन में तीन महिलाओं की मौत प्रशासनिक अमला हुआ अलर्ट

Thu Apr 15 , 2021
बडऩगर/रुनीजा, अग्निपथ। माधव पूरा पंचायत के रेलवे स्टेशन पर दो दिन में तीन महिलाओ की मृत्यु होने से क्षेत्र में हडक़ंप मच गया है। उक्त घटना की जानकारी लगते ही प्रशासनिक अमला अलर्ट हुआ। अनुविभागीय अधिकारी डॉ. योगेश भरसट ने नायब तहसीलदार नवीन छलोत्रे को मामले में जानकारी के निर्देश […]