5 राज्यों में वोटों की गिनती: बंगाल में तृणमूल की हैट्रिक, लेकिन खुद ममता नंदीग्राम से पिछड़ रहीं, राज्य में 49 साल में दूसरी बार ऐसे नतीजे

नई दिल्ली। कोरोना के रिकॉर्ड मामलों के बीच 62 दिन चली चुनाव प्रक्रिया के बाद आज बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के चुनाव नतीजे आ रहे हैं। तीन राज्य बंगाल, केरल और असम में बदलाव नहीं दिख रहा है। यानी बंगाल में तृणमूल, केरल में LDF और असम में भाजपा ही सरकार बनाती दिख रही है, जो पहले से थी। हां, तमिलनाडु में जरूर बदलाव होता दिख रहा है। वहां द्रमुक सरकार बनाने के करीब है। चुनाव में कांग्रेस उसके साथ है। पुड्‌डुचेरी में मामला जरूर फंसा दिख रहा है।

बंगाल में शुरुआती तीन घंटे में ही तृणमूल कांग्रेस 148 सीटों के बहुमत के आंकड़े को पार कर (292 सीटों के हिसाब से 147) 190 से अधिक सीटों पर पहुंच गई। हालांकि, यह आंकड़ा 2016 में तृणमूल की जीती 211 सीटों से कम है। उधर, शुरुआती रुझानों में ममता बनर्जी नंदीग्राम में भाजपा के शुभेंदु अधिकारी से 7 हजार से ज्यादा वोटों से पिछड़ती दिखीं।

यहां एक जानकारी की बात…1972 से अब तक बीते 49 साल में बंगाल में यह 11वां चुनाव है। दूसरी बार ऐसा हो रहा है कि जो पार्टी जीत रही है, वह 200 सीटों के आंकड़े से पीछे है। तृणमूल ने 2016 में 211 और 2011 में 228 सीटें जीती थीं। उससे पहले 7 बार लगातार लेफ्ट ने चुनाव जीता। सिर्फ एक बार 2001 में लेफ्ट को 196 सीटें मिलीं। बाकी चुनावों में वह हमेशा 200 सीटों से ऊपर रही।

बाकी राज्यों का हाल
अब बाकी राज्यों के हाल जानते हैं। बंगाल के बाद असम के नतीजों पर सबकी नजर है। यहां शुरुआती 2 घंटों के रुझानों में भाजपा+ बहुमत का आंकड़ा पार कर 68 सीटों पर पहुंच गई। उधर, केरल में सत्ताधारी लेफ्ट को आसानी से बहुमत मिलता दिख रहा है। वहीं, तमिलनाडु में अनुमान सही साबित होते दिख रहे हैं। यहां द्रमुक+ शुरुआती दो घंटों के रुझानों में ही बहुमत के 118 सीटों के आंकड़े को पार कर गया। पुडुचेरी में भाजपा+ और कांग्रेस+ में शुरुआत में कांटे का दिखा, लेकिन बाद में भाजपा+ आगे निकल गई।

कहां क्या स्थिति

  • बंगाल में खरदह सीट से तृणमूल की दिवंगत उम्मीदवार काजल सिन्हा आगे। काजल का हाल ही में कोरोना की वजह से निधन हो गया था।​​​​​​​
  •  बंगाल की टॉलीगंज सीट से भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो 3,500 वोटों से पीछे।
  • सिंगूर सीट पर तृणमूल के बेचाराम मन्ना ने भाजपा के रवींद्रनाथ भट्टाचार्य पर बढ़त बनाई। शिवपुर से तृणमूल उम्मीदवार मनोज तिवारी पीछे।
  • असम में भाजपा+ 825 कांग्रेस+ 43 सीटों पर आगे, पुडुचेरी में भाजपा+ 9 और कांग्रेस+5 सीटों पर आगे।
  • तमिलनाडु में भाजपा+ 101, कांग्रेस+ 132 पर आगे। केरल में लेफ्ट 90, कांग्रेस 47 सीटों पर आगे।
  • भाजपा के बाबुल सुप्रियो, लॉकेट चटर्जी और स्वप्न दासगुप्ता पीछे।
  • नंदीग्राम भाजपा प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी  4000 हजार वोटों से आगे, ममता बनर्जी पीछे।

Next Post

असम चुनाव परिणाम: मतगणना केंद्र पर मिली अप्रयुक्त ईवीएम, जांच में सामने आया यह राज

Sun May 2 , 2021
हैलकांदी (असम)।  असम के हैलाकंदी इलाके के एक मतगणना केंद्र पर शनिवार को एक अप्रयुक्त ईवीएम मिली। इससे कुछ देर के लिए बवाल मच गया। ताबड़तोड़ चुनाव अधिकारी व क्षेत्र के प्रत्याशी भी पहुंचे। शनिवार को राज्य सरकार ने एक विज्ञप्ति जारी कर पूरे मामले का खुलासा किया। कहा गया […]