देश में फिर रिकॉर्डतोड़ मरीज मिले:24 घंटे में 4.12 लाख संक्रमितों की पहचान हुई, यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा

कल दुनिया में कोरोना से जान गंवाने वाला हर चौथा भारतीय था

नई दिल्ली। देश में कोरोना की दूसरी लहर बेकाबू होती जा रही है। यहां बुधवार को रिकॉर्ड 4 लाख 12 हजार 373 मामले आए। यह एक दिन में मिलने वाले संक्रमितों को सबसे बड़ा आंकड़ा है। नए मामलों के साथ मौतों के आंकड़े बढ़ने से लोगों की चिंता भी बढ़ती जा रही है। बीते दिन दुनिया में 14,278 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हुई। इनमें 3,979 मौतें सिर्फ भारत में ही रिकॉर्ड की गईं। यानी दुनिया में महामारी की वजह से हुई हर चौथी मौत भारत में ही दर्ज की गई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि पिछले 24 घंटे में यहां 3 लाख 30 हजार 525 लोगों ने कोरोना की जंग जीत ली।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 4.12 लाख
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 3,979
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 3.30 लाख
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.10 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 1.72 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 2.30 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 35.62 लाख

कोरोना अपडेट्स

  • कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच केरल में 6 मई सुबह 6 बजे से 16 मई तक लॉकडाउन लगाने का ऐलान कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने गुरुवार को इसका ऐलान किया।
  • रोज मिलने वाले मरीजों की संख्या के मामले में अब महाराष्ट्र के बाद दो राज्य कर्नाटक और केरल भी डराने लगे हैं। कर्नाटक में बुधवार को रिकॉर्ड 50 हजार से ज्यादा मरीज मिले हैं, वहीं केरल में भी 41,953 लोग पॉजिटिव हुए हैं।
  • ब्रिटेन गए भारतीय प्रतिनिधिमंडल के दो मेंबर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। प्रतिनिधिमंडल में विदेश मंत्री एस जयशंकर भी शामिल हैं। हालांकि उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन हालात में अब जयशंकर G-7 समेत अन्य कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल होंगे।
  • दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 181 पुलिसकर्मी संक्रमित हुए हैं। राजधानी की पुलिस में अभी 3 हजार कोरोना प्रभावित जवानों का इलाज चल रहा है। पिछले साल 12 हजार जवान पॉजिटिव हुए थे। मंगलवार को पुलिस कमिश्नर एसएन श्रीवास्तव ने जवानों से वर्चुअली बात की।

हिमाचल में 16 मई तक कोरोना कर्फ्यू
हिमाचल प्रदेश में आज रात 12 बजे से कोरोना कर्फ्यू लग जाएगा। यह कर्फ्यू 16 मई की रात तक रहेगा। इसके साथ ही प्रदेश में धारा 144 लागू रहेगी। बेकाबू हो रहे कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया।

इस दौरान सभी निजी और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। स्वास्थ्य, बिजली, दूरसंचार, जल आपूर्ति, स्वच्छता आदि सभी आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी। सिविल वर्क जैसे रोड, पुल आदि के निर्माण कार्य, बागवानी और कृषि स्थलों और अन्य परियोजना स्थलों पर कार्य जारी रहेंगे। शिक्षण संस्थान 31 मई तक बंद रहेंगे।

सभी सरकारी और निजी परिवहन सेवाएं 50% क्षमता के साथ चलती रहेंगी और इंटरस्टेट परिवहन सेवा भी जारी रहेगी। औद्योगिक संस्थान राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्य करेंगे।

यह फोटो हिमाचल प्रदेश के कुल्लू की है। कोरोना के मामले बढ़ने की वजह से राज्य में टेस्टिंग बढ़ा दी गई है। इसी के मद्देनजर लोगों के सैंपल कलेक्ट करता हेल्थकेयर वर्कर।
यह फोटो हिमाचल प्रदेश के कुल्लू की है। कोरोना के मामले बढ़ने की वजह से राज्य में टेस्टिंग बढ़ा दी गई है। इसी के मद्देनजर लोगों के सैंपल कलेक्ट करता हेल्थकेयर वर्कर।

प्रमुख राज्यों के हाल
1. महाराष्ट्र

यहां बुधवार को 57,640 लोग संक्रमित पाए गए। 57,006 लोग रिकवर हुए और 920 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 48.80 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 41.64 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 72,662 लोगों की मौत हो गई है। 6.41 लाख मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

2. उत्तर प्रदेश
यहां बुधवार को 31,111 लोग संक्रमित पाए गए। 40,852 लोग रिकवर हुए और 353 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 13.99 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 11.22 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 14,151 मरीजों ने दम तोड़ दिया। 2.62 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

3. दिल्ली
देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार को 20,960 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 19,209 लोग ठीक हुए और 311 की मौत हो गई। अब तक 12 लाख 53 हजार लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 11 लाख 43 हजार ठीक हो चुके हैं, जबकि 18,063 मरीजों की मौत हो चुकी है। 91,859 का इलाज चल रहा है।

4. छत्तीसगढ़
यहां बुधवार को 15,157 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 10,152 लोग ठीक हुए और 253 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 8.02 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6.63 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,738 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1.29 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

5. गुजरात
राज्य में बुधवार को 12,955 लोग संक्रमित मिले। 12,995 लोग रिकवर हुए और 133 की मौत हो गई। अब तक 6.33 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 4.77 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 7,912 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1.48 लाख मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

6. मध्यप्रदेश
राज्य में बुधवार को 12,319 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 9,643 लोग ठीक हुए और 71 की मौत हो गई। अब तक 6.24 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5.29 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 6,074 लोगों की मौत हो चुकी है। 89,244 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

Next Post

छत्तीसगढः कोरोना होने पर झोलाछाप डॉक्टर से पूछकर पी ली दवा, परिवार के 8 लोगों की मौत, 5 की हालत गंभीर 

Thu May 6 , 2021
बिलासपुर (एजेंसियां)। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत हो गई है तो 5 की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि कोरोना के लक्षण होने पर परिवार ने किसी झोलाछाप डॉक्टर की सलाह पर होम्योपैथिक दवा पी थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी […]