पेट्रोल-डीजल के दामों में सबसे अव्वल मध्यप्रदेश: विधायक प्रताप ग्रेवाल

प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर राजगढ़ पेट्रोल पंप पर किया धरना प्रदर्शन

सरदारपुर। केन्द्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश की शिवराज सरकार द्वारा निरंतर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि की जा रही है। जनवरी में पेट्रोल 91.46 रूपये था जो अब 105.04 रूपये हो गया है। वहीं डीजल 81.62 रूपये से 94.16 रूपये से अधिक हो गया है। देश में अगर पेट्रोल-डीजल सबसे ज्यादा महंगा है तो मध्यप्रदेश में है। हमारी सरकार से मांग है कि पेट्रोल-डीजल में की गई बेतहाशा वृद्धि को वापस लिया जाए।

यह बात सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर द्वारा राजगढ़ में कुक्षी नाका स्थित पेट्रोल पंप पर दिए गए धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस सचिव एवं पार्षद गोविन्द पाटीदार, नगर पंचायत उपाध्यक्ष अजय जायसवाल, युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष दिनेश चौधरी, लोकेन्द्रसिंह दरबार, मांगीलाल डामर आदि ने भी संबोधित किया। धरना प्रदर्शन में जनपद सदस्य केकडिया डामोर, पार्षद धीरज गोराना, महामंत्री राजेश यादव, भादरसिंह सिसौदिया, छगनलाल मकवाना, विश्राम तडवी, वर्दीचंद मारू, जीवन धाकड़, चेतन जाट, सूरज सिन्दड़ा, भानुप्रतापसिंह चौहान, भरत देवड़ा, बबलु डोडियार, गोलू शाह, अर्जुन गेहलोत, शंभु चौधरी, बगदीराम मारू, शोभाराम सिर्वी, सुनील कटारा, अजय चौयल, जितेन्द्र मेडा आदि उपस्थित रहे। संचालन जिला महामंत्री राजेन्द्र लोहार ने किया जानकारी विष्णु चौधरी द्वारा दी गई।

Next Post

पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि को लेकर साइकिल रैली निकालकर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया

Fri Jun 11 , 2021
नलखेड़ा। प्रदेश सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल के दामों में की जा रही वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा साइकिल रैली निकालकर पेट्रोल पंप के सामने प्रभावी प्रदर्शन किया व पेट्रोल डीजल के दामों में तत्काल कमी करने की प्रदेश सरकार से मांग की गई। नगर में शुक्रवार को दोपहर […]
petrole price hike