आशा-ऊषा कार्यकर्ताओं की हड़ताल स्थगित: मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन, अफसरों से चर्चा कर जल्द करेंगे निराकरण

cm usha asaha karyakarta baithak

सरदारपुर ( विष्णु पडियार)। मध्य प्रदेश आशा कार्यकर्ता , उषा, आशा सहयोगिनी संगठन की धार जिला अध्यक्ष संगीता मारूमोया खेड़ा ने बताया कि धार जिले के समस्त, विकासखंड विगत कुछ दिन जारी आशा उषा कार्यकर्ताओं की हड़ताल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले अश्वासन के बाद खत्म करने का निर्णय लिया गया है। मप्र आशा उषा कार्यकर्ता संगठन की प्रदेश अध्यक्ष विभा श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से उनके निवास पर मिला।

मुख्यमंत्री चौहान से मुलाकात में संगठन की अध्यक्ष श्रीवास्तव ने प्रदेश की 75 हजार आशा ऊषा कार्यकर्ताओं को फील्ड में काम करने के दौरान हो रही परेशानी तथा विभागीय अफसरों द्वारा अकारण परेशान करने और बहुत कम मानदेय मिलने पर जीवन निर्वहन में हो रही परेशानी सहित अन्य तमाम समस्याओं से अवगत कराया। इस पर मुख्यमंत्री ने मप्र आशा ऊषा संगठन की प्रदेश अध्यक्ष विभा श्रीवास्तव सहित प्रतिनिधि मंडल को भरोसा दिया कि सभी आशा बहने भरोसा रखें, वह जल्द ही विभागीय अफसरों से चर्चा कर उनकी अधिकतम समस्याओं का निराकरण करेंगे।

मुख्यमंत्री से चर्चा के दौरान संगठन की प्रदेश अध्यक्ष विभा श्रीवास्तव, मनीषा राजपूत प्रदेश उपाध्यक्ष, कौशल्या गोस्वामी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, ममता खिलजी राजगढ़ जिला अध्यक्ष, विनीता शर्मा विदिशा जिला अध्यक्ष, कविता सैनी भोपाल जिला अध्यक्ष, परवीन खान मौजूद रहीं।

आशा कार्यकर्ता , उषा,आशा सहयोगिनी संगठन के जिला संरक्षक शंकरलाल मारू ने बताया कि उक्त आश्वासन के बाद गुरुवार से हड़ताल स्थगित कर दी गई है और सभी कार्यकर्ता अपने कार्य पर लौट गई है।

Next Post

पूर्व पार्षद को बेवजह पीटा और केस दर्ज किया, डीजीपी को शिकायत

Thu Jun 24 , 2021
कानड़। पूर्व पार्षद व कांग्रेस नेता गौरीशंकर सूर्यवंशी के साथ बेवजह मारपीट कर कथित झूठा केस कानड़ पुलिस ने दर्ज किया है। इसको लेकर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को शिकायत की गई है। शिकायत में बताया गया कि दलित वर्ग के पीडि़त परिवार के पक्ष में कांग्रेस के अजा […]