जिला प्रशासन इन दिनों मिलावटखोरों पर कार्रवाई का ढिंढोरा पीट रहा है। वातानुकुलित दफ्तरों में मिलावटखोरो की धरपकड़ की योजनाएं बन रही है और कार्रवाई के दावे किए जा रहे हैं। क्योंकि प्रदेश के मुखिया के सख्त आदेश हैं कि खाद्य सामग्रियों में मिलावट करने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्त […]

जिला प्रशासन द्वारा बीते दिनों मेडिकल स्टोर पर नशे दवाओं के दुरुपयोग को लेकर एक मेडिकल का लायसेंस निरस्त कर दिया गया वहीं पांच दुकानों को निलंबित कर दिया गया। इससे कुछ नहीं होने वाला है साहब यहां पर अमले को सक्रिय करना होगा और उसे मुस्तैदी से कार्य करने […]

भारतीय जनता पार्टी द्वारा शहर के मंडल अध्यक्षों सहित अन्य पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। यह घोषणा पिछले लंबे समय से ठंडे बस्ते में रखी हुई थी। जिसके चलते अंदर ही अंदर काफी विद्रोह भी पनप रहा था। भारतीय जनता पार्टी ने इस विद्रोह को तो शांत कर ही […]

स्मार्ट सिटी के तहत पिछले दिनों शहर की कई प्रमुख सडक़ों को चौड़़ी करने और अत्याधुनिक करने की योजना प्रशासन ने बनाई थी। जिस पर जल्दी ही काम शुरू करने की तैयारी भी है। इस योजना का हाल ही में विरोध शुरू हो गया है। विरोध करने वाले गिनती के […]

महाकाल मंदिर कभी नये प्रयोगों के लिये अखबार की सुर्खियों में आता है तो कभी कर्मचारियों की लापरवाही के चलते यहां पर विवाद की स्थिति निर्मित होती है तो कभी श्रद्धालुओं को दर्शन कराने के नाम पर रुपये ऐंठने को लेकर सुर्खियों में छाया रहता है। अभी संभागायुक्त ने महाकाल […]

पुलिस और नगर निगम के अमले ने शहर में जोरशोर से बिना मास्क लगाने वालों की धरपकड़ शुरू की थी। दो दिन चले इस अभियान में शहरवासियों में एक तरह से दशहत व्याप्त हो गयी थी कि अगर मास्क नहीं लगाया तो पुलिस पकडक़र अस्थायी जेल में बंद कर देगी। […]

शहर में वर्तमान में काफी अव्यवस्था फैली हुई है। टाटा कंपनी के कार्यों को देखकर साफ दिखाई देता है कि यहां पर सडक़ों पर गड्ढे इतने हैं कि राहगीरों सहित वाहन चालकों का चलना दूभर हो गया है। इसके बाद रात्रि में धूल के गुबार से वाहन चालकों को दुर्घटना […]

इन दिनों पुलिस, प्रशासन और नगर निगम की टीम का एक ही काम बचा है, कोरोना संक्रमण फैला रहे लोगों पर डंडा घुमाना। यह काम टारगेट के रूप में किया जा रहा है। नगर निगम का टारगेट है चालान बनाकर रोज अधिकतम कैसे कमाए जाए, पुलिस का टारगेट है कि […]

जिला प्रशासन द्वारा बिना मास्क के घूम रहे 1200 से अधिक लोगों पर कार्रवाई की गयी। जिस तरह से कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। उस मान से अब प्रशासन को सख्ती करना बहुत जरूरी हो गया है। अन्यथा जिस तरह से प्रदेश के अन्य जिलों में रात […]

महाकाल मंदिर प्रशासक एवं अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी द्वारा महाकाल मंदिर के अशासकीय सदस्य को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। नोटिस उन्हें मंदिर में अवचार व अनाधिकृत प्रवेश के संबंध में दिया गया है। इस नोटिस के बाद अशासकीय सदस्य का उलझना तय माना जा रहा है। जिस तरह […]