वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करता था सहेली का भाई

पीडि़ता की सहेली सहित तीन पर प्रकरण दर्ज

जावरा। यहां रहने वाली एक 25 वर्षीय विवाहिता के साथ उसकी सहेली के भाई द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर महिला से दोबारा दुष्कर्म किया और 10 हजार रुपयों की वसूली भी की है।

पीडि़त महिला की सहेली भी दुष्कर्म में आरोपी भाई की मदद करती थी। महिला ने पति को इसकी जानकारी दी और पुलिस को शिकायत की। इसके बाद मल्हारगढ़ थाना क्षेत्र के कांचरिया देव गांव के दारा सिंह, उसकी बहन और एक अन्य आरोपी पर जावरा सिटी थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार जावरा निवासी 25 वर्षीय विवाहित महिला की एक सहेली अपने भाई के साथ उससे मिलने आया करती थी। 1 अप्रैल को सहेली का भाई दारासिंह महिला के घर पहुंचा और पति की हत्या करने की धमकी देकर उससे दुष्कर्म किया और उसका वीडियो भी बना लिया। जिसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने पीडि़ता से दोबारा दुष्कर्म किया और उससे 10 हजार की वसूली भी कर ली गई।

पीडिता को धमकाने और ब्लैकमेल करने में दारा सिंह की बहन और एक अन्य साथी सुनील भी उसका सहयोग करते थे। अपनी सहेली के भाई द्वारा दुष्कर्म और सहेली से दोस्ती में धोखा खाने के बाद पीडि़त महिला ने पूरा मामला अपने पति को बताया उसके बाद पीडि़त महिला ने सिटी थाना पहुंच कर मामला दर्ज करवाया है।

जावरा शहर थाना पुलिस ने दुष्कर्म ,ब्लैकमेलिंग और धमकाने के मामले में आरोपी दारा सिंह, उसकी बहन और एक अन्य साथी सुनील प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Next Post

लोक अदालत में हो ज्यादा से ज्यादा प्रकरणों का निराकरण

Thu Jul 8 , 2021
अभिभाषकों की बैठक लेकर न्यायाधीश राठौर ने दिए निर्देश पेटलावद। उच्च न्यायालय म.प्र.जबलपुर एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश के निर्देशन में 10 जुलाई को नेशनल लोक अदालत का आयोजन पेटलावद में भी किया जाना है। जिस संबंध में तहसील पेटलावद एवं रायपुरिया के अभिभाषकों की मीटिंग तहसील विधिक सेवा समिति […]