ईओडब्ल्यू का छापा: कानड़ सहकारी संस्था का सुपरवाइजर करोड़पति निकला

Eow

दो साल पहले लगा था 85 लाख के गबन का आरोप

कानड़/उज्जैन,अग्निपथ। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) उज्जैन की टीम ने मंगलवार को आगर स्थित कानड़ में सहकारी बैंक के सुपरवाइजर के घर छापा मारा। जांच के दौरान करोड़ों की संपत्ति के दस्तावेज के साथ बैंक में 17 लाख जमा होने का हिसाब मिला है। ईओडब्ल्यू ने जिले में संभवत: पहली बार अनुपातहीन संपत्ति की कार्रवाई की है।

ईओडब्ल्यू को पता चला था कि कानड़ सहकारी संस्था के सुपरवाइजर शंकरलाल शर्मा ने हेराफेरी कर बेहिसाब संपत्ति जमा कर रखी है। जांच के बाद एसपी दिलीप सोनी के निर्देश पर मंगलवार सुबह ईओडब्ल्यू डीएसपी अजय कैथवास ने टीम के साथ शर्मा के तीन ठिकानों पर जांच की। शाम तक चली तलाशी के दौरान शर्मा के घर से लाखों की कीमत के दो मकान, 1 दुकान, लाखों की कीमत की 85 बीघा जमीन, महेंद्रा जीप, आयशर टै्रक्टर, दो बाइक के साथ बैंक में करीब 17 लाख रुपए जमा होने का रिकार्ड मिला।

जांच में यह भी पता चला कि शर्मा के पास मिली संपत्ति उनके अब तक के वेतन से ज्यादा है। इस पर उनके खिलाफ पद का दुरुपयोग कर अनुपातहीन संपत्ति का केस दर्ज किया गया है।

बैंक से खुलेगा नकदी का राज

ईओडब्ल्यू के अनुसार बरामद दस्तावेजों व बैंक रिकार्ड की जांच में संपत्ति बढ़ सकती है। सभी बैंकों को पत्र लिखकर उनके खातों की जानकारी मांगी जाएगी और लॉकरों का भी पता लगाया जाएगा। कार्रवाई में निरीक्षक अजय संकत, अनिल शुक्ला, एसआई अर्जुन मालवीय, प्रधान आरक्षक विशाल बांदल, आरक्षक मनोज व चंद्रशेखर शामिल थे।

किसानों का हक मारकर करोड़पति

सूत्रों की दावा है शर्मा ने यह संपत्ति उन्होंने किसानों को धोखा देकर एकत्रित की है। उनके साथ मातहत भी शामिल हो सकते हंै। यही वजह है कार्रवाई होते ही अन्य कर्मचारी सकते में आ गए। याद रहे शर्मा पर उन पर करीब दो साल पहले भी 85 लाख के गबन का आरोप लगा था, जिसकी जांच चल रही है।

अब तक यह मिला

  1. मकान-2
  2. दुकान -1
  3. जमीन -85 बीघा
  4. वाहन- महेंद्र एक्सयूवी, ट्रैक्टर, दो बाइक
  5. नकदी – बैंक में 17 लाख

Next Post

किसानों के लिए सड़क पर भी उतरेंगे: बलरामसिंह

Tue Sep 7 , 2021
नलखेड़ा, अग्निपथ। किसानों के हित के लिए सड़क पर भी उतरना पड़े तो हम निश्चित तौर पर सड़क पर उतरेंगे हम सरकार से किसानों की मांगों को लेकर पहले ज्ञापन के माध्यम से मांग करेंगे उसके बाद भी अगर किसानों की मांग नहीं मानी जाती तो हम आंदोलन करने से […]