बडऩगर में 3 करोड़ से ज्यादा की लागत से बने बैराज का सीएम ने किया वर्चुअल लोकार्पण

Shivraj virtual inaugration 22092021

बडऩगर, अग्निपथ। शहर में चामला नदी पर तीन करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत से तैयार हुए बैराज का लोकार्पण बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने लोकार्पण किया। इस बैराज का निमाण मुख्यमंत्री शहरी पेयजल योजना के अंतर्गत किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा बुधवार को प्रदेश के 25 निकायों में 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा के विकास कार्यों का वर्चुअल लोकार्पण किया गया। जनकल्याण और सुराज के 20 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के 402 नॉन मिलियन प्लस शहरों में 15वें वित्त आयोग की अनुशंसा के आधार पर 299.04 करोड की राशि का सिंगल क्लिक से वितरण किया गया।

इस दौरान बडऩगर में नवीन बैराज का लोकार्पण कार्यक्रम में विधायक मुरली मोरवाल विधायक, पूर्व विधायक मुकेश पण्ड्या, भाजपा नगर अध्यक्ष श्याम शर्मा, विधायक प्रतिनिधि रामलाल माली, शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण बिलाल, जितेन्द्रसिंह पण्ड्या, श्याम विश्नवाणी जिला कार्यसमिति सदस्य भाजपा, कृष्णचंद यादव पूर्व किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री भाजपा, नरेन्द्र राठौड पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, रेखा राठोड जिलामंत्री, नगर मंडल उपाध्यक्ष अनिता वर्मा, राजकुमारी निम्बोला, मनोज यादव, मांगीलाल हारोड, मुकेश देवड़ा की गरिमामयी उपस्थिति मे किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी संदेश शर्मा एवं नगर पालिका के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित थे। यह जानकारी दिपीका खत्री उपयंत्री द्वारा प्रदान की गई।

Next Post

होटल व्यवसायी ने चोरी करते दो को रंगेहाथ पकड़ा

Wed Sep 22 , 2021
बडऩगर, अग्निपथ। इंगोरिया चौपाटी पर भावसार रेस्टोरेंट पर बुधवार दोपहर में चोरी करते हुए एक महिला सहित दो लोगों को होटल व्यवसायी ने रंगे हाथों पकड कर पुलिस के हवाले कर दिया। प्रधान आरक्षक राहुल सिंह ने बताया कि इंगोरिया चौपाटी पर जितेंद्र भावसार की होटल है। होटल के पीछे […]
चोरी