आडियो-वायरल- कांड: लोकशक्ति का जिक्र पड़ा भारी; नोटिस देने की तैयारी..!

उज्जैन, अग्निपथ। आडियो वायरल कांड में अब भाजपा एक्शन लेने की तैयारी में है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने स्पष्ट कहा है कि…संबंधित को नोटिस जारी होगा। उनका कहना था कि…आडियो में भाजपा मुख्यालय का जिक्र होने पर यह फैसला लिया गया है। जिसके चलते भाजपा कार्यकर्ता को नोटिस देने की पूरी तैयारी हो गई है।

भाजपा जिलाध्यक्ष ग्रामीण बहादुरसिंह बोरमुंडला, पार्टी की छवि खराब होने को लेकर चिंतित है। तभी तो उन्होंने यह सख्त फैसला लिया है। पहले नोटिस जारी किया जाए…फिर जवाब मिलने पर… ठोस कार्रवाई की जाये। पार्टी का संविधान भी यही कहता है कि… किसी के खिलाफ भी एक्शन लेने के पहले, उसे एक बार अपनी सफाई का अवसर जरूर दिया जाए।

रात 10 बजे…

जिलाध्यक्ष भाजपा श्री बोरमुंडला ने दूरभाष पर बताया। उन्होंने वायरल हुए सभी 6 आडियो रात 10 बजे घर पहुंचकर सुने। पूरा 1 घंटा लग गया। इनको सुनने में। वायरल आडियो में संभागीय भाजपा कार्यालय का भी जिक्र किया गया है। जो कि आपत्तिजनक है।

कोई अपने निजी जीवन मेें क्या करता है। इससे पार्टी को मतलब नहीं। लेकिन गलत कामों में, पार्टी कार्यालय का बार-बार जिक्र, अपना प्रभुत्व दिखाने के लिए। यह पूरी तरह गलत है। जिसके लिए संबंधित भाजपा कार्यकर्ता शंकरलाल अहिरवार को नोटिस जारी किया जायेगा। उनसे जवाब मांगा जायेगा। जवाब के बाद ही कार्रवाई का फैसला होगा।

फिलहाल श्री अहिरवार, पार्टी में केवल कार्यकर्ता हैं। वह संगठन में किसी भी पद पर नहीं है। जिलाध्यक्ष ने मंगलवार की दोपहर को दूरभाष पर बताया कि… शाम तक शंकर अहिरवार को नोटिस जारी हो जायेगा।

मजमून नोटिस का…

जिलाध्यक्ष भाजपा श्री बोरमुंडला ने नोटिस तैयार करवा दिया है। ऐसा हमारे सूत्रों का कहना है। जिसमें उल्लेखित है कि…आपके कृत्य से पार्टी की छवि धूमिल हुई है। इस विषय पर अपना स्पष्टीकरण दे। अन्यथा पार्टी आपके खिलाफ कार्रवाई करेगी। 7 दिन के अंदर जवाब देना है। इस पत्र पर महामंत्री के हस्ताक्षर होने है। लेकिन आज किसी कारणवश नहीं हो पाये। इसीलिए आज नोटिस जारी नहीं हो पाया।

संकट…

इधर 6 आडियो वायरल होने के बाद, भाजपा कार्यकर्ता शंकरलाल के भविष्य पर संकट खड़ा हो गया है। भाजपा में यह चर्चा जोरों पर है कि… 2022 के विस चुनाव में वह दावेदारी जता रहे थे। लेकिन वायरल आडियो में जो भाषाशैली सुनने को मिली है। उससे अब…वह पार्टी के कार्यकर्ता भी रहेंगे या नहीं। इसका फैसला भी जल्दी हो जायेगा।

यहां यह लिखना जरूरी है कि आडियो में…जज- कलेक्टर-एसपी-संघ-पत्रकारों और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता के लिए उपयोग की गई भाषाशैली भी अत्यंत निंदाजनक है। आडियो में एक बार अश्लील शब्द का भी उपयोग किया गया है। लेन-देन की राशि 25 लाख का भी जिक्र है।

बहरहाल इस मामले का एक दूसरा पहलू यह है कि जब भाजपा कार्यकर्ता श्री अहिरवार का यह प्रयास सफल नहीं हुआ। तो उन्होंने पीडि़त महिला के पक्ष में पत्रकारवार्ता कर डाली। दल बदलकर आरोपी पोहा फैक्ट्री मालिक के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया था। जबकि उसी से समझौते की बातचीत चल रही थी और वही आडियो वायरल हुए हैं।

Next Post

लक्ष्मीनगर में फिर चेन झपटी, पीछा करने पर हाथ नहीं आया लुटेरा

Tue Oct 12 , 2021
उज्जैन,अग्निपथ। लक्ष्मीनगर में मंगलवार रात फिर बाइक सवार चेन स्नेचर ने एक वृद्धा को शिकार बना लिया। बदमाश उनके गले से सोने की चेन झपटकर भाग गया। लुटेरे को पकडऩे के लिए लोगों ने पीछा किया, लेकिन वह पकड़ा नहीं जा सका। मामले में माधवनगर पुलिस ने अज्ञात बदमाश के […]