स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 : प्रदेश में आगर को तीसरा स्थान

आगर मालवा, अग्निपथ। स्वच्छ सर्वेक्षण २०२१ का परिणाम शनिवार शाम प्राप्त हो गया। सफाई के मामले में शहर को प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। वहीं देश में 98वीं पायदान पर कब्जा जमाया है।

वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार आगर शहर की आबादी 37 हजार 917 हैं। शहर की आबादी 50 हजार से कम होने के कारण हमारी नगर पालिका को इसी श्रेणी में रखा गया था।

देश में 50 हजार से कम आबादी वाली 334 नगर पालिकाएं हैं, जबकि प्रदेश में कुल 13 नगर पालिका परिषद ऐसी हैं, जिनकी आबादी 50 हजार से कम हैं। शहर को देश के 334 शहरों में से 98वां स्थान मिला हैं। गत वर्ष के मुकाबले हमने 14 अंकों को बढोतरी की है।

जनवरी माह में आई थी सर्वेक्षण की टीमें

शहर की साफ सफाई जिसमें चौराहो, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों आदि को शामिल किया जाता हैं के अलावा ट्रेंचिंग ग्राउंड की स्थिति वहा कचरे का निष्पादन किस प्रकार किया जाता हैं का निरीक्षण टीमों द्वारा किया जाता हैं। इसके अलावा व्यवसायिक क्षेत्रों में व सुविधा घरों में सुबह शाम दोनों समय साफ सफाई होती हैं या नही, डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन वाहन पहुंचता हैं या नही तथा लोगों के फिडबैक भी सर्वेक्षण टीम द्वारा लिए जाते हैं।

सुत्रों की माने तो जनवरी माह में अलग-अलग बिंदुओं को लेकर सर्वे करने के लिए 4 अलग-अलग टीम आई थी। इनमें से एक टीम में 7, दूसरी में 4, तीसरी में 3 व चौथी में टीम में 2 सदस्य मौजूद थे। सर्वेक्षण टीम कहां सर्वे कर रही हैं, इसकी जानकारी स्थानीय अधिकारियों को नहीं होती हैं तथा कई बार सर्वे हो जाने के बाद आम लोगों से नपा कर्मियों को पता चलता हैं।

ऐेसे मिला प्रदेश में तीसरा स्थान

स्वच्छता को लेकर नगर पालिका परिषद द्वारा गत वर्ष दिसंबर के अन्त से सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया था। शहर के बाजारों, सार्वजनिक स्थानों व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के सामने सुबह के अलावा रात्रि में विशेष सफाई करवाई जाती थी। स्वच्छता को लेकर लोगों को जागरूक करने के साथ ही कचरा कलेक्शन वाहनों की संख्या बढ़ाई गई तथा जिन स्थानों पर कचरा कलेक्शन वाहन नहीं पहुंचता था, वहा भी वाहन पहुंचाए जाने लगे।

जिसका परिणाम यह हुआ कि नगर की साफ सफाई व्यवस्था में सुधार होता चला गया। नपा के स्वच्छता निरीक्षक बसंत डुलगज ने परिणाम नगर पालिका आगर को प्राप्त होने की पुष्टी की हैं।

इनका कहना

स्वच्छ सर्वेक्षण में शहर को अभी जो रैंक प्राप्त हुई हैं, उससे बेहतर लाने का प्रयास आगामी सर्वे के दौरान किया जाएगा। नगर पालिका की टीम ने जो कार्य किया हैं, वह बेहतर हैं। नागरिकों से समन्वय बनाकर और भी अच्छा प्रदर्शन किया जाएगा। – प्रदीप सिंह भदौरिया, सीएमओ नगर पालिका आगर

Next Post

भगवान हाटकेश्वर को लगाया छप्पन भोग

Sun Nov 21 , 2021
शाजापुर, अग्निपथ। हरायपुरा स्थित हाटकेश्वर देवालय न्यास नागर धर्मशाला में रविवार कोअन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। प्रात: भगवान हाटकेश्वर का अभिषेक किया गया। इसके बाद छप्पन भोग अर्पित किए गए। श्रीहाटकेश्वर देवालय न्यास के ट्रस्टी राम व्यास ने बताया कि रविवार को सुबह 8 बजे अभिषेक पूजन के साथ […]