राजीनामा नहीं किया तो दर्ज कराया दुष्कर्म का मामला

उज्जैन,अग्निपथ। 2 दिन पहले महिला द्वारा 2 युवको पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया गया था। शुक्रवार को एक युवक के परिजनों ने प्रेस कांफ्रेस कर आरोप लगाया कि पुराने मामले में राजीनामा नहीं करने पर पुत्र को झूठे केस में फंसाया गया है।

मॉडल स्कूल के पीछे रहने वाली शांताबाई ने बताया कि उनके पुत्र रमेश मालवीय पर नानाखेड़ा पुलिस द्वारा वसंत बिहार की रहने वाली महिला की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। जबकि महिला को पुत्र पहचानता नहीं है। दो साल पहले आकाश उर्फ गोलू वाल्मिकी ने उनके छोटे बेटे को गोली मार दी थी। जिसमें आकाश राजीनामे का दबाव बना रहा था। उसने धमकी दी थी कि राजीनामा नहीं किया तो बडे बेटे को दुष्कर्म झूठे केस में फंसवा देगा।

आकाश के धमकी देने पर उसकी शिकायत एसपी साहब को आवेदन देकर की थी। पुत्र पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला आकाश से मिली हुई है। उसका चरित्र खराब है। उसने आकाश के कहने पर झूठा केस दर्ज कराया है। महिला और आकाश के मोबाइल की कॉल रिकार्डिंग निकालने पर मामला स्पष्ट हो जायेगा।

रमेश की मां ने मामले में निष्पक्ष जांच किये जाने की मांग रखी है। वही परिवार की जान का खतरा बताते हुए कहा कि अगर कुछ घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी आकाश और महिला की होगी। उन्होने मीडिया से परिवार को न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।

2 लोगों पर दर्ज हुआ है केस

वसंत विहार में रहने वाली महिला ने रमेश मालवीय और रामचरण जाटवा पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर केस दर्ज कराया है। महिला का कहना था कि रामचरण से रिलेशनशिप में थी। उसने अश्लील वीडियो बनाकर अपने दोस्त रमेश से दो बार दुष्कर्म कराया है।

विदित हो कि महिला ने नानाखेड़ा थाने की एसआई चांदनी पाटीदार पर भी आरोप लगाया था कि एसआई रमेश का नाम काटने के लिये दबाव बना रही है और मामला दर्ज नहीं कर रही है।

Next Post

सेना के दिवंगत जवान लोकेश को पैतृक गांव में हजारों ने दी अंतिम बिदाई

Fri Dec 3 , 2021
मौत का कारण नहीं बताने और शहीद का दर्जा न देने से आहत ग्रामीणों ने दिया धरना जावरा, अग्निपथ। जिस बेटे को बस कुछ ही माह पहले ढोल बजाते हुए तिलक लगाकर यह कहते हुए विदाई दी थी कि जल्द आना…उसका शव जब गांव आया तो मां, पिता, बहनें, भाई […]
Army man shavyatra 03122021