खेत में घुसा मगरमच्छ, रेस्क्यू के लिए पुलिस और वन विभाग की टीम पहुंची

Jaora crocodile

रतलाम/जावरा। रतलाम जिले के आलोट के पाल नगरा गांव में एक मगरमच्छ दिखाई देने से सनसनी फैल गई। गांव के प्रहलाद सिंह परिहार के खेत के पास यह मगरमच्छ दिखाई दिया है। गांव में मगरमच्छ मिलने की खबर मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण इक_ा हो गए ।

आज दोपहर ग्रामीणों ने इस मगर को देखा। जिसके बाद स्थानीय पुलिस थाने और वन विभाग को सूचना दी गई है। शाम को आलोट थाना पुलिस और वन विभाग की टीम मगर कार्य शुरू करने के लिए गांव में पहुंची है।

गौरतलब है कि मंदसौर और नीमच जिले के गांधी सागर बांध क्षेत्र में बड़ी संख्या में मगरमच्छ पाए जाते हैं। वही चंबल और शिप्रा के किनारों पर भी कई बार मगरमच्छ पहुंच जाते हैं। हालांकि रतलाम जिले में मगरमच्छ दिखाई देने की घटना कम ही नजर आती है।

आज दोपहर आलोट के पाल नगरा गांव में अचानक मगरमच्छ नजर आने से स्थानीय किसान और ग्रामीण चौक गए। गनीमत रही कि मगरमच्छ ने गांव में प्रवेश नहीं किया अन्यथा यह ग्रामीणों पर हमला भी कर सकता था। गांव के प्रहलाद सिंह के खेत के पास लोगों ने इस मगरमच्छ को देखा इसके बाद आलोट थाना पुलिस और वन विभाग की टीम को सूचना दी गई है। बहरहाल आलोट थाना पुलिस और वन विभाग की टीम गांव में पहुंची है। जहां झाडिय़ों में छुपे मगरमच्छ को ढूंढ कर रेस्क्यू करने का प्रयास जारी है।

Next Post

कपिल देव की लव स्टोरी भी है फिल्म 83 में

Mon Dec 6 , 2021
फिल्म रिलीज होने से पहले जाने कपिल और रोमी की अनोखी प्रेम कहानी तारीख थी 25 जून, 1983 और ये वो दौर था जब भारतीय टीम के लेजेंड कहे जाने वाले कप्तान कपिल देव ने अपने हाथों में क्रिकेट वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाई थी और इतिहास बना दिया था। […]